24 सितंबर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मेरठ। मेरठ में सोमवार को ताबड़तोड तीन वारदातें हुईं। एक घटना में सिंचाई को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया और भाई ने अपने ही भाई के पूरे परिवार की हत्या कर डाली। दूसरी घटना में बेखौफ अपराधियों ने कैशियर को सरेआम गोली मार दी, जबकि तीसरी घटना में पति ने बीवी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में खेत की सिंचाई को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक भाई ने दूसरे की परिवार समेत हत्या कर दी।
मामला मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के तिगरी गांव का है। आरोप है कि भाई ने अपने सगे भाई, उसकी पत्नी और उसके बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ओमवीर सिंह हत्या के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि खेत में पानी छोड़ने को लेकर दोनो भाइयों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद ओमवीर ने भाई को देख लेने की धमकी दी। घर जाकर ओमवीर तमंचे के साथ पिता और भाई को खेत पर लेकर आया जिसके बाद उसने अपने भाई और उसके बेटे को जान से मार दिया। ओमवीर यहीं नहीं रुका।
भाई को मारने के बाद वह उसके घर गया और अपनी भाभी पर तमंचा दाग दिया। बड़ी बात यह रही कि घर में 7 महीने के बच्चे को लेकर मैजूद पुत्रवधु पड़ोसी के घर में कूदकर जंगल की ओर भागी जिससे उसकी जान बच सकी। वहीं घर में मौजूद एक और बच्चे ने खुद को दालान में कैदकर अपनी जान बचाई। हैरानी की बात यह है कि यह मामला बीते कई दिनों से पुलिस के संज्ञान में था और इसे लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। तिहरे हत्याकांड को अंजाम देकर भागते वक्त आरोपी की साइकिल सीओ की जिप्सी से भी टकराई जिसके बाद आरोपी जंगल में भाग गया।
बेखौफ अपराधियों ने कैशियर को मारी गोली
मेरठ में अपराधी बेलगाम हैं। कानून से बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के हेड कैशियर पर जानलेवा हमला कर दिया। हेड कैशियर को तक्षशिला कॉलोनी के घर के बाहर ही गोली मार दी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को अपराधियों का सुराग तक नहीं लग पाया है। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है। उत्तर प्रदेश में अपराध की बढ़ती वारदातों ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। प्रदेश में पिछले 6 महीने में 2437 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। अब तक यौन शोषण के 1100 केस दर्ज हो चुके हैं। जबकि 450 लूट की घटनाएं सामने आई है। इतना ही नहीं रायबरेली, कोसी कला और राज्य के अन्य हिस्सों में कानून व्यवस्था बिगड़ने के कारण लंबे समय तक कर्फ्यू लागू करना पड़ा।
बीवी के थे अवैध संबंध, पति ने दोनों की हत्या की
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि रसूलपुर गांव निवासी नरेश की पत्नी मेनका (32) और गांव के ही आकाश (21) नामक युवक के साथ अवैध संबंध थे। इन संबंधों के चलते नरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की पीट पीटकर हत्या कर दी।
क्राइम ही क्राइम, अवैध संबंध, MMS, गैंगरेप, छेड़छाड़
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











