facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस और केशुभाई पटेल की पार्टी गुजरात परिवर्तन पार्टी ने हाथ मिला लिए हैं। मोदी जिस मणिनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं, वहां पर केशुभाई की जीपीपी पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता भट्ट को समर्थन देने का फैसला किया है।
मणिनगर में मोदी का सीधा मुकाबला कांग्रेसी उम्मीदवार से
केशुभाई की पार्टी ने मणिनगर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था लेकिन अब श्वेता भट्ट के समर्थन में उसे वहां से वापस ले लिया गया है। अब इस सीट पर मोदी का सीधा मुकाबला कांग्रेसी उम्मीदवार श्वेता भट्ट से होगा। श्वेता उन्हीं आईपीएस संजीव भट्ट की पत्नी हैं, जो गुजरात दंगों को लेकर पिछले कुछ साल से मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
मणिनगर से केशुभाई ने हटाया अपना प्रत्याशी
केशुभाई पटेल के मणिनगर से अपना प्रत्याशी हटाने के फैसले का श्वेता ने स्वागत किया है। उन्होंने बातचीत में कहा कि मुझे पूरा भरोसा था कि ऐसा होगा। केशुभाई सीनियर राजनेता हैं। वो समझते हैं कि गुजरात को इस समय किस चीज की जरूरत है। मैं तीन दिन से कैंपेन कर रही हूं। लोगों का प्यार, सम्मान मिल रहा है। मेरी कोशिश जारी हैं। मणिनगर में कई जगहों पर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। ये किस तरह का विकास है।
केशुभाई पटेल की चुनौती
वैसे भी सौराष्ट्र में इस बार केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी मोदी की नींदें हराम कर रही है। जीपीपी किसानों की मौत को मोदी के खिलाफ मुद्दा बनाने का कोई मौका चूकना नहीं चाहती। जीपीपी के गोवर्धन झड़पिया के मुताबिक ये सरकार कुछ उद्योगपतियों के लिए चली और खामियाज़ा भुगतना पड़ा आम आदमी को। जल, जानवर, जमीन और जन का शोषण हुआ है।
गुजरात में बीजेपी की नैया फिर पार लगाएंगे मोदी?
चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में उतरे पार्टी नेताओं ने कार्पेट बॉम्बिंग के मकसद से मोदी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। सबसे ज्यादा ताज्जुब में डालने वाला बयान वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का था। जिन्होंने मोदी की तुलना देशभर के प्रशासकों से कर दी। साफ है उनका इशारा केंद्र में मौजूद यूपीए सरकार के प्रशासकों की तरफ था। उत्तरी गुजरात में सभा के दौरान आडवाणी ने 1977 की ऐतिहासिक जीत की याद दिलाई और साथ ही इस पर मुहर लगा दी कि उन्होंने ऐसा नेता अब तक नहीं देखा, हालांकि सुषमा स्वराज मोदी को पीएम पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बता चुकी हैं। लेकिन आडवाणी को सबसे अच्छा प्रशासक बताने तक ही सीमित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











