22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

दिल्‍ली में फिर हैवानियत, रेप का विरोध किया तो गले में डाली रॉड

06 फरवरी 2013
आईबीएन 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में पिछले साल दिसंबर माह में दामिनी के साथ हुई बलात्‍कार की घटना के बाद पूरा देश आक्रोश में दिखा। लोग सड़कों पर उतरे और नाराजगी दिखाई। ये मुद्दा कितना संवदेनशील हो चला था कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दामिनी के परिजनों से मुलाकात की। बलात्‍कार रोकने के लिए देश व्‍यापी बहस हुई, जस्टिस वर्मा कमेटी बनाई और केंद्र सरकार कानून बदलने जा रही है, लेकिन इस पूरी कवायद के बीच हैवानियत का खेल बंद होता नहीं दिख रहा है। सोमवार देर रात लाजपत नगर में फिर एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने ये साबित कर दिया कि दिल्‍ली में अपराधी बेखौफ हैं और महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला लाजपत नगर का है, जहां पर अनिल नाम का एक इलेक्‍ट्रीशियन मंगलवार की सुबह चार बजे एक लड़की के घर में जबरन घुस गया। उस हैवान के सिर पर वासना का ऐसा भूत सवार था कि वो ये भूल गया कि वो इंसान है। उसने लड़की से रेप करने की कोशिश की और जब लड़की ने विरोध किया तो उसके मुंह में रॉड डाल दी।      

अस्‍पताल में मौत लड़ रही लड़की

अनिल नाम का ये इलेक्‍ट्रशियन लड़की का बलात्‍कार करने की जब कोशिश कर रहा था तो उसने अपने बचाव में लोहे की रॉड उठा ली ओर चिल्‍लाने लगी। ये सब देखकर उस हैवान को इतना गुस्‍सा आ गया कि उसने लोहे की रॉड लड़की के गले में डाल दी। इस वजह से लड़की की श्‍वास नली कट और खून बहने लगा। इसके बाद लड़की को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। डॉक्‍टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

दिल्‍ली गैंगरेप में नाबालिग की ‘काली करतूत’ की पूरी कहानी! 

बीजेपी में घमासान खत्‍म, मोदी ही होंगे PM उम्‍मीदवार!

आसाराम बापू फिर विवादों में, श्रद्धालु को मारी लात! 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.