23 मई 2012
महाराष्ट्र: नगरनिगम चुनाव प्रचार खत्म, मतदान गुरुवार को
14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें



मुम्बई।
महाराष्ट्र में 10 नगर निगमों के लिए गुरुवार को होने जा रहे मतदान के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया।

किसी भी दल ने प्रचार में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी है। चाहे वह सत्ताधारी दल हो, या विपक्षी खेमा।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने विपक्ष पर हमला करने के लिए कांग्रेस की कमान सम्भाली। इस अभियान में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और मंत्री नारायण राणे तथा पार्टी सांसद संजय निरूपम व गुरुदास कामत उनके साथ रहे।

शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे भी बीमारी के बावजूद पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए चुनाव अभियान में उतरे। उन्होंने दो रैलियों को सम्बोधित किया। एक मुम्बई में और दूसरी ठाणे में।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता भी जी-जान से चुनाव प्रचार में जुटे रहे। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुधीर मुंगंतिवार और विधानसभा व विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष, क्रमश: एकनाथ खड़से व विनोद तावड़े ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।

राकांपा भी किसी से पीछे नहीं रही। राकांपा अध्यक्ष व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार कई जगह प्रचार के लिए उपस्थित हुए। उनके भतीजे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, गृह मंत्री आर.आर. पाटील और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में लुभाने की कोशिश की।

बहरहाल, गुरुवार को जिन नगर निगमों के लिए मतदान होना है, उनमें मुम्बई, ठाणे, उल्हासनगर, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, सोलापुर, नाशिक, अकोला, अमरावती और नागपुर शामिल हैं। इन नगर निगमों की 1,244 सीटों में से 624 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल 3.5 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.