23 मई 2012
इस बार प्रेमी बेखौफ मना सकते हैं वैलेंटाइन डे!
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें



नई दिल्ली।
इस बार वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को प्रेमी युगल बिना किसी परेशानी एवं डर के पार्कों और शापिंग मॉल में घूम सकते हैं। आमतौर पर 14 फरवरी को उपद्रव करनेवाले नैतिकता के कथित पहरेदारों ने इस बार विरोध न करने का फैसला किया है। इस फैसले का एक कारण विरोध करने वाले संगठनों की हो रही बदनामी है।

शिवसेना के दिल्ली संयोजक ओम दत्त शर्मा ने कहा कि पिछले साल से हम कोई प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। ऐसे विरोध का क्या उपयोग है? हम उन्हें इसे मनाने से नहीं रोक सकते। उनके बीच हमारी छवि खराब हो रही है।

‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!



बजरंग दल कार्यकर्ता विनोद शर्मा ने कहा कि इससे पहले हमने वैलेंटाइन डे मनाने का विरोध किया था। युगलों से कहा था कि साथ पाए जाने पर या तो उनकी शादी करा दी जाएगी या फिर उन्हें पुलिस या उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब हमें इसे मनाने पर कोई विरोध नहीं है।

उनके खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होगा। लेकिन युवाओं को भद्रता के साथ बर्ताव करना चाहिए। हमने जिला कार्यालयों को निर्देश दे दिए हैं ताकि कार्यकर्ता 14 फरवरी को किसी युगल को अनावश्यक तंग न करें। आमतौर पर दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ता वेलेंटाइन का विरोध पश्चिमी संस्कृति के नाम पर करते हैं।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विनोद बंसल ने कहा कि संगठन हालांकि वेलेंटाइन डे को प्रोत्साहित नहीं करेगा। विहिप विरोध की दूसरी योजना बना रहा है। बंसल ने कहा कि पब, रेस्त्रां एवं उद्यानों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर 14 फरवरी को युवाओं और युगलों को अशोभनीय व्यवहार नहीं करना चाहिए। हमने इस बाबत दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित पब, रेस्त्रां एवं डिस्कोथेक को किसी भी कार्यक्रम के आयोजन या अशोभनीय नृत्य की अनुमति न देने के लिए पत्र लिखा है।

वेलेंटाइन डे पर संगीत के जरिए कहें दिल की बात!



पहले दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ता 14 फरवरी को युगलों को साथ घूमने से रोकने के लिए पार्को, रेस्त्रां एवं शापिंग माल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पहरेदारी करते थे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.