23 मई 2012
पहले चरण में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी तादाद दिखी
09 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज हुए मतदान में मुस्लिम मतदाताओं की भागीदारी अच्छी देखी गयी।

प्रथम चरण की 55 सीटों के लिए कुल 862 उम्मीदवारों में 108 मुस्लिम प्रत्याशी थे। इन 55 सीटों में 26 पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या बीस प्रतिशत से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थनगर, बहराइच, बाराबंकी और सीतापुर में मुस्लिम मतदाताओं को अपेक्षाकृत ज्यादा मतदान करते देखा गया।

उ. प्र. में रिकॉर्ड 62 फीसदी मतदान हुआ


बारिश के बाद मुस्लिम मतदाताओं की बढ़ी सक्रियता से खासतौर पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, पीस पार्टी और उलमा कौंसिल प्रत्याशियों में संतोष देखा गया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शाम चार बजे तक 51.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था।

मतदान समाप्त होने तक यह करीब 60 प्रतिशत हो गया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन मारफ खान के अनुसार खराब मौसम के बावजूद मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी भागीदारी कांग्रेस की वापसी का संकेत है।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि ज्यादातर मुस्लिम मतदाताओं ने उनकी पार्टी को समर्थन दिया है, इसलिए सपा के पक्ष में बेहतर परिणाम आना तय है। पीस पार्टी और उलमा कौंसिल के नेताओं ने इसी तरह के दावे किये हैं।

गत 30 अक्टूबर और दो नवम्बर 1990 को अयोध्या में हुए गोलीकाण्ड के बाद आमतौर पर मुसलमानों का समर्थन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को मिलता रहा है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इस वर्ग को अपने पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश में लगी हुई है।

बहराइच में इस बार सर्वाधिक नौ मुस्लिम उम्मीदवार हैं और वहां तकरीबन तीस प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। इस चरण में पांच मुस्लिम विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें चार सपा के और एक बसपा का है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.