13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
लंदन। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन ने अपने बच्चों से कहा था कि वे पश्चिमी देशों में अच्छी शिक्षा हासिल करें और शांति से रहें। इस बात का खुलासा लादेन के साले ने किया है। लादने एक कार्रवाई में गत साल मारा गया था। जकरिया-अल सदा की बहन लादेन की पांचवीं पत्नी है। सदा ने कहा कि लादेन नहीं चाहते थे उनके बच्चे उनके पदचिन्हों पर चलकर आतंकवाद की दुनिया में प्रवेश करें।
समाचार पत्र डेली मेल ने पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे 24वर्षीय सदा के हवाले से बताया, "उसने अपने बच्चों और पोते-पोतियों से कहा था कि यूरोप और अमेरिका जाओ और वहां अच्छी शिक्षा हासिल करो।"
सदा ने कहा कि पाकिस्तान में पिछले साल मई में अमेरिकी सेना द्वारा की गई कार्रवाई में लादेन के मारे जाने की खबर सुनकर उसके बच्चे सदमे में थे।
ओबामा, मेरे पिता से बेहतर नहीं: उमर बिन लादेन
सदा ने कहा कि एबटाबाद में लादेन के परिसर से मिले बच्चों ने नौ महीने से सूरज नहीं देखा था।
सदा ने कहा कि उसे भय है कि उसकी बहन पर पाकिस्तान में अपराध का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
पाकिस्तान में लादेन की तीन पत्नियां 29 वर्षीय यमनी महिला अमाल, खैरिया और सिहाम अपने को कैद किए जाने के खिलाफ भूख हड़ताल पर हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











