19 अक्टूबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। पूर्व आईपीएस अफसर और सामाजिक कार्यकर्ता वाईपी सिंह ने अरविंद केजरीवाल के बुधवार के खुलासे पर हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने नितिन गडकरी पर खुलासा कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खिलाफत की है। उन्होंने अजित पवार, सुप्रिया सुले और शरद पवार के खिलाफ बड़े सबूत होने के बाद भी कोई खुलासा नहीं किया। सिंह को उम्मीद थी कि केजरीवाल बुधवार को शरद पवार को लेकर खुलासा करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने खुलासे में बड़े खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया।
गडकरी पर आरोप लगाकर केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की
सिंह ने आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कृषि घोटाले में उपयुक्त डॉक्यूमेंट सामने नहीं रखे गए हैं। शरद पवार के खिलाफ खुलासे के लिए अरविंद केजरीवाल के पास काफी सबूत थे फिर भी उन्होंने ऐसा नहीं किया। अरविंद के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के खुलासे पर सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने ये कहकर कि किसानों की जमीन किसानों को मिलनी चाहिए, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध किया है। जिस संदर्भ में केजरीवाल ने ऐसे बयान दिए वो गलत था। वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जब अधिग्रहीत जमीन बच जाए तो उसका पब्लिक ऑक्शन होना चाहिए।
पवार के लिए अन्ना के दिल में भी सॉफ्ट कॉर्नर
वाईपी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो कुछ आज मैं प्रेसवार्ता में बता रहा हूं ये अरविंद केजरीवाल को कल अपनी प्रेस वार्ता में बताना चाहिए था। वाईपी सिंह ने कहा कि वो सुप्रिया और उनके पति सदानंद, नारायण राणे, शरद पवार और अन्य लोग जो इस कृषि घोटाले में शामिल हैं, उनके खिलाफ केस करेंगे। वाईपी सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जानकारी अन्ना हजारे को भी दी थी, लेकिन शरद पवार के लिए अन्ना के दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है।
पवार ने लेक सिटी कौडि़यों के भाव दिलाई जमीन
वाईपी सिंह ने लवासा के मुद्दे पर खुलासा करते हुए कहा कि लवासा एक टाउनशिप है। ये एक निजी कंपनी है। सिंह ने शरद पवार के भतीजे अजित पवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अजित पवार ने साल 2002 में 348 एकड़ जमीन लेक सिटी को दे दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 23 हजार रुपये प्रति महीने की दर से 348 एकड़ जमीन लवासा को 30 साल की लीज पर दे दी। जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
लेक सिटी कॉरपोरेशन में पवार की बेटी और दामाद के शेयर
उन्होंने आरोप लगाया कि वन टू वन निगोशिएशन में अजित पवार ने वो जमीन दे दी। आगे वाईपी सिंह ने खुलासा किया कि लेक सिटी कॉरपोरेशन में 20.81 फीसदी ज्वाइंट शेयर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले का है। सुप्रिया, अजित पवार की चचेरी बहन हैं। वाई पी सिंह के मुताबिक 10.4 फीसदी सुप्रिया और 10.4 फीसदी शेयर उनके पति सदानंद के हैं। सिंह के मुताबिक साल 2006 में सुप्रिया ने अपनी शेयर होल्डिंग बेच दी। हालांकि उस समय के रिवेन्यू डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रमेश कुमार ने साफ कहा था कि ये जमीन कृष्णा वैली कृषि प्रोजेक्ट के लिए है। इसके बाद भी वो जमीन सुप्रिया को दे दी गई। नारायण राणे उस वक्त मंत्री थे।
घोटाला उजागर करने वाले रमेश कुमार को कौन सता रहा?
शरद पवार पर आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि शरद पवार केंद्रीय कृषि मंत्री हैं। उनका महाराष्ट्र के जमीन, टाउन, रोड के मामले में कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने इसमें भी हस्तक्षेप किया। सिंह ने आरोप लगाया कि लवासा में ‘एकांत’ नाम का एक गेस्ट हाउस है। यहां शरद पवार ने अपने पावर का इस्तेमाल करते हुए राज्य के अमले को बुलाया और बैठक की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि लवासा को जो मदद चाहिए वो दी जाए। सिंह ने कहा कि इस घोटाले को उजागर करने के लिए रमेश कुमार को विक्टिमाइज किया गया।
निशाने पर IAS खेमका, ‘ एक्शन’ को तैयार हुड्डा सरकार!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
- अमेरिकी पर्यटक पर इटली में हमला, गुर्दा नष्ट
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- बोल्ड सीन देने में शिल्पा ने ली पिता की मदद!
- आमिर ने ली सबकी क्लास अब लगी उनकी क्लास
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- दीपिका ‘डरपोक रणबीर’ को भूला नहीं पा रही हैं!
- वॉलीबॉल टुर्नामेंट में कजाकिस्तान ने भारत को दी मात
- देखें, भारत में ‘सट्टा किंग’ बनना चाहता था श्रीसंत
- IPL spot fixing: बांग्लादेशी, जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











