21 नवंबर 2012
hindi.in.com
योगेंद्र कुमार
आतंकी कसाब से जुडी सारी खबरें यहां पढ़ें
साल 2008 में हुए मुंबई हमलों के एक मात्र जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को बुधवार सुबह फांसी दे दी गई। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार कसाब की फांसी को बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स समेत देशभर में चर्चा है कि 26/11 के गुनहगार कसाब को ‘मच्छर’ ने मारा है यानी उसकी मौत डेंगू से हुई है। फेसबुक समेत कई साइट्स पर हालांकि कुछ लोगों ने मजाकिया लहजे में ये बात कही है, लेकिन बहुत से लोगों ने गंभीरता के साथ कई सवाल पूछे हैं। जैसे, 26/11 से ठीक 4 दिन पहले ही क्यों उसे फांसी दी गई। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु पर फैसले से पहले कसाब को क्यों फांसी दी गई? कसाब के मामले में इतनी जल्दबाजी क्यों? कई लोग तो पायल रोहतगी के उस कमेंट का भी हवाला दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था-‘कसाब का हिसाब अब मच्छर करेगा।’
गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि कसाब की फांसी पर 7 नवंबर को हुआ। ये भी कहा जा रहा है उसे डेंगू होने की झूठी खबर इसलिए फैलाई गई थी ताकि उसका चेकअप हो सके और उस पर नजर बनाई जा सके। कसाब को ऑपरेशन X के तहत फांसी दी गई। अब सवाल पूछ जा रहे हैं कि कसाब को डेंगू की खबर तो 5 नवंबर को आई थी यानी फैसले से पहले यानी ऑपरेशन X से पहले तो ये झूठी खबर फैलाने वाली बात लोग कैसे हजम करें? कई लोगों ने तो यहां तक कमेंट किए हैं कि कसाब की डेंगू से मौत के कारण सरकार ने आनन-फानन में फांसी की बात दी, क्योंकि उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था। कुछ लोग यहां तक सवाल उठा रहे हैं कि कसाब को फांसी से जुड़ा कोई वीडियो क्यों नहीं दिखाया गया, जिससे एक मिसाल कायम की जा सके। लोग यहां तक पूछ रहे हैं कि कसाब को फांसी पर लटकाने के लिए ले जाते हुए एक फोटो तक सामने नहीं आया। सिर्फ और सिर्फ सरकारी बयानों के अलावा कोई ऐसा सबूत पेश नहीं किया गया, जिससे उन्हें ये सबूत मिले कि वाकई उसे फांसी दी गई है।
कहीं ऐसा तो नहीं देशभर में बढ़ते डेंगू के मामले और डेंगू से कसाब की मौत के मामले में देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि बचाने के लिए गुपचुप फांसी की बात कह दी हो? सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तर्क ये भी दिए जा रहे हैं कि जब यश चोपड़ा जैसे दिग्गज और सर्वसंपन्न व्यक्ित की मौत डेंगू से हो सकती है तो कसाब तो फिर भी जेल में था। डेंगू का मच्छर अगर यश चोपड़ा की अलीशान जिंदगी में जगह तलाश सकता है तो भारतीय जेल में पहुंचने में उसे कितनी देर लगी होगी।
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
पढ़ें, कसाब पर चले मुकदमे और फैसलों का सफर...
कसाब को नसीब नहीं होगी पाकिस्तान की मिट्टी
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 8 वोट मिले
पाठकों की राय
21 मई 2013
Dec 01, 2012
हैवानियतका इसाफ है ये...
pintuanand chaudhary darbhanga
Nov 28, 2012
Wai macchar ko dondna chaiyai.
rajiv semwal noida
Nov 28, 2012
आप से निवेदन है कृपया देश की इस उपलब्धि को इतनी हेय दृष्टि से न देखे. इसप्रकार के लेख से अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर पाकिस्तान, के समक्ष अपने ही देश भारत की छवी ख़राब होती है. कल विदेश के लोग आपको भी संदेह की दृष्टि से ही देखेंगे. आप देश के नेताओ के गालों पर नही अपने ही गाल पर तमाचा मार रहे हो.
j kolkata
Nov 24, 2012
सही कहा भाई सब को यही लग रहा है
mohan lko
Nov 23, 2012
पाकिस्तानियो के इस चीज़ से सबक ले लेना चाहिए की भारत देश का एक छोटा सा मच्छर उसके आदमी को मार सकता हे तो फिर यदि इस देश की फौज यदि अपनी पे आ जाएगी तो इस दुनिया से उसका (पाकिस्तान) नामो निशान मिट जायेगा / ये सच हे की कसाब को मच्छर ने मारा वरना ये कॉंग्रसी बाथरूम भी करने जाते हे तो अपनी अम्मा और अपने भाई (सोनिया व राहुल) को बता के जाते तो फिर इतनी बड़ी बात हो जाये और ये इन दोनो से नही पूछे एसा विश्वाश नही होता हे / खेर मच्छर को बहुत बहुत धन्यवाद / इस देश के नेताओ को इस मच्छर से देश भक्ति सीखना चाहिये ताकि इस देश का भला हो सके/
IMRAN KHAN ahmedabad
Nov 22, 2012
मेरे को तो लग रहा है, की कसाब को डेंगूसे ही मोत हुए है,महाराष्ट्र सरकार इतना चुप क्यू है,और सरकार पहीले झूट बोला है की कसाब को डेंगू हुआ है, आभी फासी की भी बात झूट हो सकती है,उसका कोई जवाब सरकार के पास नही है,एक तो कॉनसे भी न्यूस पे कसाब को फासी देने की न्यूज़ नही आई, और अगर सरकार ने पाक से बात की गई होगी तो पाक सरकार भी कोई उसपर चर्च करती,सीधी बात कहता हू सरकारने कसाब को फासी नही दी,
Anant Patil Panvel (new mumbai )
Nov 21, 2012
सरकार में दम नई था> ये तो भारतिया मचरों का हे कम है> सरकार तो मच्छरों से भी कमजोर है
radheyshyam HAMIRPUR H P
Nov 21, 2012
कसाब के लिए एक मच्छर ही काफ़ी था
Vineet dehradun
Nov 21, 2012
सरकार से कुछ भी पूछ के फायेदा नही ये अपने मनमानी ही करने वाले है ये क्या कसाब को मरेंगे मछेर ने ही मारा है सरकार तो सिर्फ़ मज़ा मारती है
daas mp
Nov 21, 2012
भारतीय मच्छर ज़िंदाबाद ............
ravindra singh Varanasi
Nov 21, 2012
हमारी सरकार इतना बड़ा फ़ैसला नही ले सकती कसाब को तो भारत के वीर मच्छरो ने ही मारा है.
amit kumar raipur(chhattisgarh)
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











