24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

मोदी ने ताना मारा, सिब्‍बल ने भेजा टैबलेट
28 सितंबर 2012
आईबीएन-7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आकाश टैबलेट को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल पर किए गए कटाक्ष का असर दिखाई देने लगा है। मानव संसाधन विकास मंत्री सिब्बल ने मोदी के बयान कि ‘आकाश धरती पर नहीं पहुंचा’ के बाद उन्हें ‘आकाश’ टैबलेट भेजा है। सिब्बल ने मोदी को ‘आकाश-2’ के दो उन्नत सैट भेजे हैं।

टैबलेट भेजने के साथ ही सिब्बल ने मोदी से निवेदन किया है कि शिक्षा को राजनीति की सीमा से बाहर रखना चाहिए। बता दें कि गुजरात चुनाव में वादों की झड़ी लगा रही कांग्रेस पार्टी ने राज्य में जीत के बाद छात्रों को मुफ्त टैबलेट देने का भी ऐलान किया हुआ है। मोदी के नाम पत्र में सिब्बल ने ‘आकाश’ टैबलेट को लेकर दिए गए उनके बयान पर चिंता जताई है। सिब्बल ने छात्रों के हित के लिए राजनीति की सीमा से दूर होकर शिक्षा के लिए सहयोगपूर्ण रवैया अपनाने की जरूरत पर बल दिया।

गौरतलब है कि शिक्षक दिवस पर मोदी ने ‘आकाश’ टैबलेट की योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इसे लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा चल रही है जबकि यह अभी तक जमीन पर नहीं आ सका है। 11 महीने बीत चुके हैं और मुझे अब पता चला कि आखिर इसका नाम ‘आकाश’ क्यों है?

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

Sep 28, 2012

अगर मेरी माने तो सिब्बल अपने घर से तो ये स्टूडेंट को टेब डेनाही रहा होगा / सब सरकारी खजाने से जा रहा हे / तो दोस्तो सरकार आपके ही पेसे से आपको टेब देना चाहती हे आप टेब लो ओर कॉंग्रेश को वोट मत देना टेब पर हमारा अधिकार हे हम ज़रूर लेंगे पर कॉंग्रेश को वोट नही देना जे हिंद

suraj singh uttar pradesh

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें,  वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
देखें, क्यों शाहरुख के पीछे दीवानी है ये एक्ट्रेस
देखें, क्यों शाहरुख के पीछे दीवानी है ये एक्ट्रेस
सल्लू-ऐश से ज्यादा दिलेर तो रणबीर-दीपिका निकले!
सल्लू-ऐश से ज्यादा दिलेर तो रणबीर-दीपिका निकले!


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

सबसे ताजी

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.