23 मई 2012
ईरानी संसद ने अहमदीनेजाद को सम्मन भेजा
08 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

तेहरान।
ईरानी संसद ने राष्ट्रपति मोहम्मद अहमदीनेजाद को सम्मन जारी किया है। यह सम्मन देश की अर्थव्यवस्था के उनके कथित कुप्रबंधन से सम्बंधित प्रश्नों का जवाब देने के लिए जारी किया गया है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, किसी ईरानी नेता को जारी किया गया अपने तरह का यह पहला सम्मन है, जिसे ऐसे समय में जारी किया गया है, जब अगले महीने संसदीय चुनाव होना है।

ईरानी संसद 'मजलिस' के उपसभापति मोहम्मद रेजा बहनोर ने कहा कि राष्ट्रपति को महीने भर के भीतर सांसदों के समक्ष पेश होना चाहिए।

समाचार एजेंसी फार्स न्यूज द्वारा जारी रपट के अनुसार, अहमदीनेजाद से उनके आर्थिक रिकार्ड के बारे में पूछा जाएगा, जिसमें एक सहायता पैकेज के खराब क्रियान्वयन, और उनके प्रशासन के घरेलू और विदेशी नीति से सम्बंधित प्रश्न भी शामिल होंगे।

सांसद, मजलिस का अधिकार कम करने की अहमदीनेजाद की कोशिश को लेकर भी उनसे प्रश्न पूछेंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.