23 मई 2012
अमेरिका ने फिर कहा, ईरान सारी दुनिया के लिए खतरा!
28 जनवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

वॉशिंगटन।
अमेरिका के रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने चेताया है कि परमाणु शक्ति संपन्न ईरान न सिर्फ अमेरिका के लिए, बल्कि समूचे विश्व के लिए एक गंभीर खतरा है।

पेनेटा ने कहा कि जनसंहार के हथियार और उनका प्रसार एक गंभीर खतरा है। हम ईरान मसले पर नजर रखे हुए हैं और बताना चाहते हैं कि परमाणु शक्ति संपन्न ईरान हमारे लिए तो खतरा है ही, बल्कि पूरे विश्व के लिए भी एक गंभीर खतरा बनकर उभरा है।
पेनेटा ने कहा उत्तर कोरिया भी चूंकि परमाणु शक्ति का विकास कर रहा है इसलिए वह भी एक गंभीर खतरा बनकर उभरा है।

“ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जल्दबाजी”


पेनेटा ने तकनीक आधारित भविष्य की युद्ध तकनीक की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि सायबर हमले भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आये हैं जिनके मुकाबले के लिये भी अमेरिका कमर कसे हुए है।

उल्लेखनीय है कि ईरान अपने विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर लंबे वक्त से अमेरिका के निशाने पर चल रहा है। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से असैन्य इस्तेमाल के लिए है, जिसका मकसद देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है। अमेरिका का मानना है कि ईरान इस परमाणु कार्यक्रम की आड़ लेकर एक परमाणु बम का विकास कर रहा है।

अमेरिका के नये रक्षा विधेयक में भी ऐसे प्रावधान किये गये हैं जो ईरान के आर्थिक तंत्र पर लगाम कसने का काम करेंगे। इसके तहत ईरान से व्यापारिक संबंध रखने वाले विदेशी देशों की कंपनियों को भी काली सूची में डालने की व्यवस्था की गई है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

Feb 10, 2012

sabse bada khatra america hai pure vishwa ke liye jo har desh par rob jamata hai ! vah dusht desh hai !

ek indian delhi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.