23 मई 2012
ईरान ने दुनिया को दिखाई अपनी परमाणु शक्ति
16 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


तेहरान।
ईरान ने नए यूरेनियम संवर्धित सेंट्रीफ्यूज और परमाणु संयंत्र के लिए ईंधन की प्लेट बनाकर अपने परमाणु कार्यक्रम की दिशा में काफी तरक्की कर ली है। सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वेबसाइट 'अलजजीरा' ने ईरान के सरकारी टेलीविजन के हवाले से बताया कि तेहरान ने कार्बन फाइबर से बने चौथी पीढ़ी के सेंट्रीफ्यूज को विकसित कर लिया है। यह सेंट्रीफ्यूज सुपरसोनिक गति से यूरेनियम को संवर्धित करने में सक्षम है। इसके अलावा यह कचरे की कम मात्रा उत्पन्न करने के साथ ही जगह भी कम लेता है।

अमेरिका की गुजारिश, भारत ईरान पर दबाव बनाए!


रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने तेहरान स्थित अपने एक अनुसंधान संयंत्र के लिए 20 प्रतिशत ईंधन प्लेटों को भी विकसित किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि ईरान ने अपने नातान्ज संयंत्र में 20 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धन की दिशा में प्रगति कर ली है।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपप्रमुख अली बाघेरी ने बातचीत में कहा, "पश्चिमी देश हमारी मदद नहीं करना चाह रहे थे, लिहाजा हमने परमाणु ईंधन की छड़ें बनाने के लिए यूरेनियम को 20 प्रतिशत संवर्धित करना शुरू किया।"

बाघेरी ने मंगलवार को कहा, "ईरानी विशेषज्ञों द्वारा पहली बार तैयार की गई ये परमाणु छड़ें बुधवार को तेहरान रिसर्च रिएक्टर में ईरानी राष्ट्रपति मोहम्मद अहमदीनेजाद की उपस्थिति में लगाई जाएंगी।"

विशेषज्ञों का मानना है कि परमाणु रिएक्टर में घरेलू स्तर पर निर्मित परमाणु ईंधन छड़ों का स्थापित किया जाना ईरान के परमाणु कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

ईरान 4 परमाणु बम बना सकता है: इजरायल

अहमदीनेजाद ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में इस सप्ताह एक महत्वपूर्ण घोषणा करेगा। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिए है, जो किसी भी देश का मौलिक अधिकार है।

इस बीच पश्चिमी देशों और इजरायल ने आरोप लगाया है कि तेहरान गुप्त तरीके से परमाणु हथियार बनाने के लिए काम कर रहा है, जिसका ईरान ने खण्डन किया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.