इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। भारतीयों का नाम स्विस बैंक के सबसे बड़े जमाकर्ताओं में शामिल है, जिन्होंने कर बचाने के मकसद से 500 अरब डॉलर तक कालाधन विदेश में जमा किया है। यह बात सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) प्रमुख ए.पी. सिंह ने कही।
सिंह ने यह बात इंटरपोल अधिकारियों के छह दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि भारत मॉरीशस, स्विट्जरलैंड, लिचेंस्टीन और ब्रिटिश वर्जीन आईलैंड जैसे टैक्स हैवेन में अवैध धन के प्रवास की समस्या से प्रभावित है।
सीबीआई प्रमुख ने कहा, "अनुमान है कि भारत की लगभग 500 अरब डॉलर अवैध राशि विदेशी टैक्स हैवेन में जमा है। स्विस बैंक के सबसे बड़े जमाकर्ता के भी भारतीय होने की सूचना मिली है।"
विदेश में जमा काले धन को वापस लाने में असफल रहने के कारण केंद्र सरकार को आलोचना का शिकार होना पड़ा है।
अनुमान है कि विदेश में जमा भारतीय राशि 500 अरब डॉलर से 1400 अरब डॉलर तक हो सकती है, जो भारत के सालाना सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।
सिंह ने कहा कि नाकाफी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और बैंक गोपनीयता कानून के कारण विदेश में छुपाए गए काले धन का पता लगाना तथा वापस लाना कठिन हो गया है।
सिंह ने यह भी कहा कि कुछ टैक्स हैवेन देशों को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल सूचकांक में सबसे कम भ्रष्ट देश बताया गया है।
टैक्स हैवेन में शामिल हैं न्यूजीलैंड, जो सबसे कम भ्रष्ट देशों की सूची में पहले स्थान पर है। एक अन्य देश सिंगापुर को सूची में पांचवां स्थान हासिल है, जबकि स्विट्जरलैंड को सातवां स्थान हासिल है।
सिंह ने विश्व बैंक के अनुमान का भी हवाला दिया और कहा कि सीमा पार आपराधिक और कर चोरी के रूप में धन का प्रवाह लगभग 1500 अरब डॉलर का है। इसमें से 40 अरब डॉलर राशि रिश्वत की है, जो विकासशील देशों के अधिकारियों को दी गई है।
उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में सिर्फ पांच अरब डॉलर राशि को वापस मूल देशों में लाया जा सका है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
23 मई 2012
Feb 15, 2012
Indian jag jao jo rs hamara hai use swies bank se mangane walo ke name ke badke code jari indian bank me indian s ke hi khate khol kar jama karwe es ke liya primeminister ,finanse minester ek farm tax&duty free swiss bank mony ke nam se jari kar india ko majboot kiya jaye or samey ke anoosar blak mony indian citijan ke li delite kar diya jai or in favour of india a code name jari kar awedak ka rs bin asart indian banko me lane ka dabao banya jae aur30% rs abrod education student free% p
PARVINDER ADLAKHA BAHERI (BAREILLY) NOW DELHI
Feb 13, 2012
इन सत्ता के दलालो ने देश को लूट डाला हैं,जिसमे देश में सबसे जयदा राज करने वाली कॉंग्रेस पार्टी पूरी दकैतो की कतर में खड़ी हैं/
prakash Mumbai
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












