09 जनवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठ और गोलीबारी की है। इस हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गये। भारत में इसे लेकर जबरदस्त जनाक्रोश है। कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान हमारे सब्र की परीक्षा न ले। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा है कि पकिस्तान ने जो कुछ भी हमारी सरहद पर किया वो निन्दनीय है लेकिन जिस तरह हमारे सिपाहियों की गर्दन काटी गई है ये एक वहशियाना सुलूक है। पकिस्तान हमारे सब्र का इम्तेहान न ले, हिन्दुस्तान के सब्र का पैमाना लबरेज हो चुका है।
अल्वी बोले, हम दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं वो बंकर बना रहे हैं
अल्वी के मुताबिक पहले जब हम पाकिस्तान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे थे तब वो करगिल में बंकर बना रहे थे और अब जब हम उनके होम मिनिस्टर का इस्तकबाल कर रहे हैं तो वो हमारे सिपाहियों का सिर काट रहे हैं। पाकिस्तान के इस कायराना हमले पर पूर्व आर्मी चीफ जनरल शंकर राय चौधरी ने कहा है कि ये पाकिस्तान की नीति है। जेहादी और पाकिस्तान आर्मी मिलकर बॉर्डर पर काम करती है। ये अमानवीय घटना बार बार होती है। भारत अपने आप को डराता आया है कि अगर हमने जवाबी कार्रवाई की तो न्यूक्लियार वार हो जाएगा। दोनों देश के बीच बातचीत की बात बेकार है।
बीजेपी ने की ठोस कार्रवाई की मांग
बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पाकिस्तान की ये कार्रवाई निंदनीय है। भारत की जनता इसके खिलाफ है। सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पकिस्तान ऐसी हरकत दुबारा न कर सके। रिटायर्ड कैप्टन भारत वर्मा ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर कहा है कि ये नींदनीय है। पाक को बेनकाब करने का समय आ गया है। बीजेपी नेता अरुण जेटली ने कहा है कि अब पकिस्तान पर आंख बंद कर भरोसा करना भारत की भूल होगी और सरकार जो बड़े उत्साह के साथ बातचीत का दौर चला रही थी, उसे अब एक लाल रेखा के अन्दर रखना चाहिए।
लखनऊ के मौलाना भी पाकिस्तान पर भड़के
लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने पाकिस्तान के सीजयफायर के उल्लंघन पर कहा है कि एक तरफ अमन की आशा करते हैं और दूसरी तरफ इतनी बर्बरता की इन्तहा करते हैं। इसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए। वहीं भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि फायरिंग की वजह से हम परेशान हो जाते हैं। पाकिस्तान ने फायरिंग की है। हम चाहते हैं वो अमन से रहे, शान्ति से रहे। पाकिस्तान बहुत गलत कर रहा है। पूर्व ले. जनरल वेस्टर्न कमांड बी एस मलिक के मुताबिक दूसरों पर उंगली उठाने से पहले खुद को देखना पड़ेगा। कहीं ना कहीं हमारी कूटनीति काम नहीं कर रही है। कूटनीति के साथ साथ हमारी क्षमता क्या है? ये भी देखना होगा।
उदय भास्कर बोले, जटिल है रिश्तों का इतिहास
डिफेंस का बजट कम होता जा रहा है। ये हमारी क्षमता पर सवाल है। रक्षा विशेषज्ञ उदय भास्कर के मुताबिक दो जवान मारे गए हैं। जो म्यूटिलेशन की बात हो रही है। ये संवेदनशील है। करगिल के समय जो कैप्टन कालिया के साथ अत्याचार हुआ था, वो हम सबको याद है। भारत-पाक का इतिहास जटिल है। मेरी राय है कि भारत सरकार को कूटनैतिक तौर पर कदम उठाना चाहिए। ये पूरे क्षेत्र के लिए नाकारात्मक है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
पाठकों की राय
23 मई 2013
Jan 09, 2013
Sabash pakistan ye hijro ka des hai,tere himmat ko salam.Taras aati hai is des par aur khud par bhi as an indian.
vikram sarmat sonpur
Jan 09, 2013
हमारे सॅनिक देश की रखचा करते हुए सहीद हो रहे है पाकिस्तानी हमारे देश की सीमा पर हमारे जवानो की गर्दन काट कर साथ ले गये है ओर हमारे देश का रक्चा मंत्रलया कह रहा है हमारी इम्तहान ना ले पाकिस्तान इनकी मा को चो...... हमारे देश के सॅनिक की गर्दन पाकिस्तानी काट कर ले गया ओर हम उन कामीनो से इम्तहान की बात कर रहे है ठोक डालो सालो को कितने है एक एक तपड़ भी एक एक हिन्दुस्तानी मरेगा तो पूरा पाकिस्तान ख़तम कब हो जाएगा गिनती भी पूरी नही हो पायागी ये सुअर की ओलाद है कभी भी इनसे ये उम्मेद्द मत करना की ये तुम से वफ़ादारी करेगे ये साले अपने बाप को मार कर उस की गद्दी पर राज करने वालो से तुम कॉनसी वफादरी की उम्मेद्द कर सकते हो साले पाकिस्तानियो को तो टुकड़े टुकड़े कर के चील काउओ को खिलाना चाहिए साले कल किरकेट खेल कर गये ओर 4 दिन बाद उन कुत्टो ने ये घटना कर दी ओर हमारे देश के नेता कहते है खेल अलग है राजनीति अलग है फिर भी हम उनको कुत्टो को हमारे देश मे खेलने के लिए बुलाएगे ओर मरवायगे अपनी देश जाए भाड़ मे विश्व मे मेसज अच्छा जाएगा की हम अपनो को मरवा सकते उन को जो की पागल हो गये है गोली नही मार सकते है अरे देश के नेता अब तो जाग जाओ क्यो हमारे देश के बच्चो को मरवा रहे हो वो भी किसी के बेटे है भाई है पति है पिता है उनका भी घर पर कोई इंतजार कर रहा है वो सहीद करने की लिए सेना मे नही भरती हुए लड़ाई मे सहीद होना देश ओर उस जवान के लिए गॉरव की बात है मगर ये तो धोके से किया वॉर है .............सोचना ज़रूर एक हिन्दुस्तानी की प्रार्थना है
BABLU SHARMA RAMGARH SHEKWATI
Jan 09, 2013
कांग्रेशी पाक को कह रहे है के उनका इंतेहाँ ना ले..क्योकि उन्हे इंतेहाँ मे फेल हो जाने का डर है ना.
ranbir singh jodhpur
Jan 09, 2013
तुम्हारी मारेगा तभी अकल आएगी तुमको...
Vimal Mumbai
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











