23 मई 2012
भारत, पाकिस्तान सैनिकों ने आपस में मिठाइयां बांटीं
08 नवम्बर 2011
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

अटारी (पंजाब)।
भारत और पाकिस्तान की अटारी-वाघा सीमा पर स्थित साझा चौकी पर दोनों देशों के सीमा रक्षक सैनिकों ने ईद-उल-जुहा के मौके पर सोमवार को मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

दोनों तरफ के अधिकारी एवं सैनिक शून्य रेखा पर जुटे और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया तथा एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुचेतगढ़ सेक्टर में एक चौकी पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फल और मिठाइयां बांटी। दोनों पड़ोसी मुल्कों के जवानों ने विश्व में शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना भी की।

भारतीय पक्ष का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के उप महानिरीक्षक संजीव भनोट ने किया जबकि पाकिस्तान के रेंजरों का प्रतिनिधित्व विंग कमांडर सोहैल खान ने किया।

व्यापारिक अधिकारियों ने बताया कि पकिस्तान में ईद-उल-जुहा की छुट्टियां मनाए जाने के कारण सीमा मार्ग के जरिये व्यापारिक गतिविधियां सोमवार से चार दिनों के लिए स्थगित कर दी गई हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.