24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

...तो कांडा के नाम पर ठगे गए कांग्रेस सांसद दर्डा

19 अक्‍टूबर 2012
आईबीएन 7

acebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

पणजी।
खुद को गोवा का पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत बताकर एक ठग ने कांग्रेस सांसद विजय दर्डा से 34 लाख रुपये ठग लिए। बाद में उसने कामत को भी फोन कर रुपये मांगे। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कामत ने कहा, ‘दर्डा ने कुछ दिन पहले मुझे फोन कर पूछा कि क्या मुझे पैसे मिले तो मैं चौंक गया। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को खुद को मुझे बताते हुए उनसे रुपये मांगे, जिसे उन्होंने दे दिया। इस पर मैंने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा।’

कामत ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मुझे भी ठगों के ऐसे बहुत से फोन आते थे, जो खुद को फलां-फलां बताकर पैसे की मांग करते थे। निश्चित तौर पर इसका संचालन एक बड़ा गिरोह कर रहा है।’दर्डा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने नौ और 11 अक्टूबर को दो बार में 34 लाख रुपये दिए। उस व्यक्ति ने 15 अक्टूबर तक रुपये लौटाने की बात कही थी। दर्डा की शिकायत पर पुणे पुलिस ने इस मामले में 18 अक्टूबर को मामला दर्ज किया। अपनी शिकायत में दर्डा ने कहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कामत बताकर उन्हें फोन किया और उनसे 34 लाख रुपये मांगे। उस व्यक्ति ने कहा कि ये रुपये जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक गोपाल कांडा की मदद के लिए चाहिए, जो अपने एयरलाइंस की पूर्व कर्मचारी गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में जेल में हैं।

 

गीतिका केसः कांडा की जमानत याचिका खारिज

कांडा मुश्किल में, जमशेदपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज

कोयला मामले में दर्डा को फंसा रही है कांग्रेस: बाल ठाकरे

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.