23 मई 2012
रॉबर्ट वाड्रा बोले, आज राहुल का तो कल प्रियंका का होगा!
07 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

 

रायबरेली।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा भी कूदे और कहा कि आज राजनीति में समय भले ही राहुल गांधी का है, लेकिन कल प्रियंका गांधी का होगा।

रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी के सक्रिय राजनीति में आने की ओर आज साफ इशारा किया, जबकि इसके ठीक उलट प्रियंका ने अभी इसके लिए ना कह दिया।

सुश्री प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले तीन फरवरी से भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की विधानसभा सीटों के लिये सघन प्रचार कर रही हैं। वह कल तक यहां रहेंगी। उनकी सहायता के लिये पति रॉबर्ट वाड्रा भी रायबरेली आ गये और सिलोन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिव बालक पासी की मोटरसायकिल रैली में हिस्सा लिया।

प्रियंका और मैं राजनीति में आ सकते हैं: रॉबर्ट वाड्रा


रॉबर्ट वाड्रा ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा कि प्रियंका राजनीति में जल्द आयेंगी और जरूरत हुई तो मैं भी आऊंगा।

उन्होंने कहा कि अभी राजनीति में राहुल गांधी सक्रिय हैं, लेकिन प्रियंका भी जल्द ही सक्रिय राजनीति में आयेंगी और साथ ही वे भी अपना योगदान देंगे।

राबर्ट ने कहा कि राजनीति में आज समय राहुल गांधी का है लेकिन आने वाला कल प्रियंका का होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के पहले वह कांग्रेस के प्रचार में हिस्सा लेते रहेंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.