11 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
जालौन। भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्राण्ड नेता उमा भारती ने चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव बाद उनकी पार्टी ने अगर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को समर्थन दिया तो वे गंगा में कूद जायेंगी।
सुश्री उमा भारती ने आज यहां चुनाव सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेता बसपा को किसी भी तरह से समर्थन नहीं देने की बात कर रहे हैं, लेकिन अगर चुनाव बाद पार्टी द्वारा उसे समर्थन दिया गया तो वे गंगा में कूद जायेंगी।
सपा, बसपा, कांग्रेस जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर: उमा
उन्होंने कांग्रेस युवराज राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तथा बसपा मुखिया मायावती को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि देश में 45 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस में दादी श्रीमती इन्दिरा गांधी से लेकर पौत्र राहुल गांधी तक गरीबी हटाने की बात करते रहे लेकिन गरीबी क्यों नहीं दूर हुई।
सुश्री उमा भारती ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। कांग्रेस नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार को सपा और बसपा दोनों समर्थन दे रहे हैं। दिल्ली में दोस्ती और उत्तर प्रदेश में नूराकुश्ती का खेल चल रहा है।
उन्होंने कहा कि श्री यादव और सुश्री मायावती के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के अलावा अन्य मामलों में जांचें चल रही हैं। यही वजह है कि कांग्रेस का समर्थन करना सपा और बसपा की मजबूरी है, क्योंकि सीबीआई कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन्हें जेल में होना चाहिए था वे सत्ता की कुर्सी पर बैठे हुए हैं।
बुन्देलखण्ड राज्य के निर्माण की घोषणा पर मुख्यमंत्री मायावती को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड पैकेज के करोड़ों रुपये का बंदरबांट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर माफिया, गुण्डे और भ्रष्टाचारी जेल में होंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
पाठकों की राय
23 मई 2012
Feb 13, 2012
नौका तैयार रखना भई , बाहर भी तो निकलना है!
prince begusarai
Feb 11, 2012
दोस्त, उमा भारती जी कह रही है, की वो गंगा मे कूद जाएगी ... आप लोग ये तो नही सोच रहे हैं ना की गंगा मे कूद के मार जाएगी??? केवल नहाने के लिए कुड़ेगी गंगा मे...समझे........
Shubhankar Mishra Delhi, Badarpur Border
Feb 11, 2012
उमा जी आप गंगा मे मत कूड़ो लेकिन चुनाव के बाद तलब मे डुबकी ज़रूर लगा लेना क्योकि आप चुनाव के बाद अच्चुत हो जाएगी इसलिए तलब मे नहा लेना वैसे भी भी आप दलिटो को नही च्छुटी है चुनाव मे तो ज़रूर छू कर देखना पड़ेगा चरखरी से आप चुनाव नही जीतेंगी जब तक दलित साथ नही देगा सिर्फ़ लोधीॉ से चुनाव नहयी जीत सकती है जब आप मेरे गाँव आई थी तब से आपको जनता हूँ की आप लोग सिर्फ़ बड़े लोगो की हो गारबीओ की नही
rampal singh verma new delhi
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











