23 मई 2012
मैं मुलायम का नौकर नहीं हूं: अमर सिंह
25 जनवरी 2012
आईबीएन-7 (शलभ मणि त्रिपाठी)/वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


लखनऊ।
कभी समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के परछाईं रहे अमर सिंह ने मुलायम सिंह को कनखियों ही कनखियों में धमकी दी है। अमर सिंह ने धमकी में कहा है कि मैंने आपका विश्वास नहीं तोड़ा है। उन्होंने कहा कि मेरे पास मुलायम सिंह के कई सारे ऐसे विश्वास हैं, जब मुलायम सिंह यादव विभिन्न पदों पर आसीन थे।

राष्ट्रीय लोकमंच के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह अपने परिवार को साफ बता दें कि वे अब उनके या समाजवादी पार्टी के नौकर नहीं हैं। अमर ने बताया कि जब उन्होंने मुलायम सिंह से पूछा कि आपका बेटा ऑस्ट्रेलिया से पढ़ा है, आपकी पोती लोरेटो कॉन्वेंट कॉलेज लखनऊ में पढ़ रही है, और आप जरा अपनी पोती से पूछिए कि हेना मोंटेना कौन हैं। हेना मोंटेना एक अमेरिकन शो है, जिसमें मिली सायरस मुख्य भूमिका में है।

पोल खोल सकता हूं, पर अभी चुप रहूंगा: अमर सिंह


अमर ने कहा कि मुलायम सिंह अपने परिवार से आगे कि कुछ नहीं सोचते और उस परिवार में केवल एक ही आदमी अखिलेश है जो लैपटॉप, आईपौड समझते हैं। मैंने जब ये मुद्दे उठाए तो मुझे अलग कर दिया गया, अब वही काम कर रहे हैं।

अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए आज कहा कि यादव ने उनके साथ धोखा किया।

सिंह ने यहां खतौली में चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यादव ने जिस तरह चौदह साल के साथ के बाद उन्हे अलग किया वैसे ही चुनाव बाद वे आजम खां को अलग कर देंगे।

मुख्यमंत्री मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान राज्य की हालत और खराब हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में अगली सरकार लोकमंच के सहयोग से ही बन पायेगी।

उधर, सभा के दौरान दो महिलाओं ने पार्टी पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहां मौजूद श्री सिंह के समर्थकों ने महिलाओं की पिटाई कर दी तथा प्रेस फोटोग्राफरों के कैमरे व मोबाइल फोन छीन लिये।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

Feb 17, 2012

jhuth bol raha hai jail bhejna jaruri hai

mudabbir husain siddiqui al qassim kingdom of saudi arabia

Jan 27, 2012

भाई साहब की तबीयत ठीक हो गयी ही लगता है.
अब इनको तिहाड़ मे वापस भेज दो.

z delhi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.