24 सितम्बर 2012
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
देवघर/मथुरा। हिंदू मंदिरों में एक के बाद एक हुई दो भगदड़ की घटनाओं से हर कोई सकते में है। पहले मथुरा के राधा रानी मंदिर में मची भगदड़ ने दो भक्तों की जान ले ली, फिर झारखंड के देवघर में ठाकुर अनुकूल चंद्र की जयंती पर आश्रम में उमड़ी भीड़ भगदड़ का शिकार हो गई। इन हादसों में अपनों को खो चुकी आंखों में आंसुओं के साथ पुलिस और प्रशासन के लिए गुस्सा है। भीड़ को देखते हुए अगर प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए होते, तो कई हिंदू भक्तों की जानें बच सकती थीं।
मालूम हो कि झारखंड के देवघर में ठाकुर अनुकूल चंद्र की जयंती पर उमड़ी भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई। देवघर में मची भगदड़ में 8 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि देवघर स्थित आश्रम में प्रार्थना के दौरान भगदड़ मची। भगदड़ की घटना तड़के ही हो गई थी लेकिन मीडिया को इसकी खबर देर से दी गई।
मथुरा: VIP भक्तों की वजह से मची मंदिर में भगदड़
सत्संग में तकरीबन दो लाख से ज्यादा लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। यहां ठाकुर अनुकूल चंद्र की जयंती पर उनके समाधी स्थल पर हर साल मेला लगता है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस जगह सत्संग हो रहा था वहां का दरवाजा काफी छोटा होने की वजह से ऐसा हुआ।
मथुरा के राधा रानी मंदिर में भगदड़, 2 मरे
बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस पूरी तरह से वीआईपी मूवमेंट में लगी हुई थी। यहां आज रेल राज्य मंत्री का दौरा होना था। इसलिए आयोजनकर्ताओं के साथ स्थानीय पुलिस तालमेल नहीं बिठा सकी। राज्य के डीजीपी जी एस रथ ने मृतकों की संख्या 9 होने की तो पुष्टि कर दी लेकिन घायलों की संख्या उन्होंने 12 से ज्यादा होने से इनकार किया।
उधर, मथुरा में बरसाना के राधा रानी मंदिर में हुई भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंदिर में राधाष्टमी पूजा के लिए हजारों श्रद्धालु इक्ट्ठे हुए थे उसी दौरान भगदड़ मची गई। भगदड़ के बाद लोग भागने लगे जिसमें सबसे ज्यादा चोट महिलाओं को आई।
वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर में भगदड़, कई जख्मी
इस खबर को प्रशासन ने दबाने की पूरी कोशिश की। प्रशासन का कहना है कि मौके पर कोई भगदड़ नहीं मची बल्कि दम घुटने से महिलाओं की मौत हुई है। जबकि पुलिस का कहना है कि सीढ़ियों से गिरने की वजह से महिलाओं की मौत हुई है।
साफ है पुलिस और प्रशासन दोनों के बयान अलग-अलग है। इस खबर को कवर करने जा रहे पत्रकारों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और जब पत्रकारों ने इसका विरोध किया तो पत्रकारों की गाड़ियों पर हमला भी किया गया।
‘न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें’ और ईमेल में पाएं सारी ख़बरें!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











