28 सितंबर 2012
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
ढाका। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और पाक के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो की प्रेम कहानी में एक नया खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि हिना और बिलावल कैसे करीब आए ? बांग्लादेश के टेब्लॉयड ‘द ब्लिट्ज’ के मुताबिक, हिना के पति फिरोज गुलजार का उनकी एक स्टाफर के साथ रिलेशन था। यहीं से दोनों के रिश्ते में अविश्वास पैदा हुआ। हिना ने अपने पति को रंग रलियां मनाते पकड़ लिया था और वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाईं। उन्होंने स्लीपिंग पिल्स खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसी दौरान वह बिलावल से बातें करने लगीं। धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे। हिना जब विदेश दौरे पर जातीं तो बिलावल के लिए खूब सारे तोहफे खरीद कर लातीं। ईद पर हिना ने बिलावल को कार्ड भेजकर लिखा, ‘अब इंतजार बर्दाश्त नहीं होता।’दोनों घंटों चैट करते थे और एक दिन फिरोज को शक हुआ। इसके बाद ‘द ब्लिट्ज’के खुलासे ने तो उनकी नींद ही उड़ा दी।
जरदारी से भी हुआ आमना-सामना
‘द ब्लिट्ज’ के मुताबिक, बिलावल के बर्थ डे पर हिना की तरफ से भेजे गए ग्रीटिंग कार्ड को जरदारी ने पढ़ लिया था। उन्होंने हिना से इस बारे में सीधे सवाल किया। जरदारी आगबबूला थे, उन्होंने हिना से कहा कि तुम शादीशुदा होकर मेरे मासूम बेटे के साथ संबंध कैसे रख सकती हो। इस पर हिना ने जरदारी को करार जवाब दिया और कहा कि यह उनका पर्सनल अफेयर और इसमें वह दखल नहीं दे सकते हैं।
बिलावल की बगावत
बिलावल को जब पता चला कि उनके पिता ने हिना के साथ तल्ख लहजे में बात की है तो उन्होंने कहा कि अगर जरदारी ने अपना रवैया नहीं बदला तो वह साल अंत तक देश और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष पद दोनों छोड़कर स्विटजरलैंड चले जाएंगे।
प्रेम कहानी की खबरों से तिलमिलाए फिरोज
हिना रब्बानी और बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच के प्रेम प्रसंग से बौखलाए हिना के पति फिरोज गुलजार ने कथित तौर पर उन्हें संयुक्त राष्ट्र के 67वें अधिवेशन को बीच में ही छोड़कर देश वापस आने और अपनी सफाई पेश करने का बुलावा भेजा है। इस प्रेम प्रसंग का खुलासा करने वाले बंगलादेश के वीकली टेब्लायड ‘द ब्लिट्ज’ने अब एक नया खुलासा करते हुए दावा किया है कि बिलावल के पिता और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ महासभा के 67वें अधिवेशन में हिस्सा लेने न्यूयार्क गई हिना को उनके पति ने पाकिस्तान वापस आकर इस पूरे प्रकरण पर अपनी सफाई पेश करने को कहा है। ब्लिट्ज का दावा है कि जब फिरोज ने हिना को इस सारे प्रकरण की जानकारी दी तो हिना ने उन्हें इस मीडिया रिपोर्ट का हायपरलिंक भेजने को कहा। फिरोज ने हायपरलिंक भेजने के बाद जब दोबारा हिना को फोन किया तो हिना ने उन्हें झिड़कते हुए कहा कि तुम इस तरह की बकवास पर विश्वास भी कैसे कर सकते हो। हिना ने इसके बाद फिरोज का जवाब सुने बगैर ही फोन काट दिया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











