25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

दिल्ली गैंगरेप: हाईकोर्ट की फटकार, कमिश्‍नर को क्‍यों छोड़ा?

09 जनवरी 2013
आईबीएन 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली गैंगरेप के मामले में सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने बड़े अफसरों को बचाने पर सवाल उठाते हुए सरकार से कई सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा कि बड़े अफसरों को मत बचाइए। कोर्ट ने ये भी पूछा है कि अब तक पुलिस कमिश्नर या डीसीपी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। सिर्फ एसीपी पर ही कार्रवाई क्यों की गई। कोर्ट ने पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट पर भी नाराजगी जाहिर की। गैंगरेप मामले में पुलिस की जमकर किरकिरी हुई है। इस मामले पुलिस की लापरवाही जाहिर होने के बाद घटना के करीब एक हफ्ते बाद पुलिसकर्मियों और छोटे अफसरों पर ही कार्रवाई की गई।

गैंगरेप की घटना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार की कार्यशैली को लेकर भी कई सवाल उठे। उनके इस्तीफे की मांग खुद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और सांसद संदीप दीक्षित ने उठाई थी। इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों और मीडिया को बेरहमी से पीटने और वाटर कैनन चलाने को लेकर भी पुलिस कमिश्‍नर पर सवाल उठे, लेकिन सरकार ने उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि हेड कांस्टेबल सुभाष तोमर की मौत पर भी विवाद हुआ। इस मामले में पुलिस पर 8 बेकसूर लोगों को पकड़ने का आरोप लगा। गैंगरेप की घटना के एकमात्र चश्मदीद के बयान ने भी पुलिस की जमकर किरकिरी की। लेकिन पुलिस अपना बचाव ही करती रही। पुलिस ये कभी नहीं बता पाई कि जिस बस में बलात्कार हुआ वो बस करीब ढाई घंटे तक सड़क पर कैसे बेरोकटोक घूमती रही।

 

भारत का रटा-रटाया बयान, इम्तिहान न ले पाकिस्‍तान

भारतीय जवान का सिर काटकर ले गए पाकिस्‍तानी 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.