18 अगस्त 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौजूदा हालात को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को विभिन्न शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों और ईद को देखते हुए धार्मिक स्थलों और अति संवदेनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
राजधानी लखनऊ, इलाहाबाद और कानपुर में शनिवार के उग्र प्रदर्शनों और ईद को देखते हुए सरकार की ओर से सभी धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ), रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ ) और प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के जवानों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
असम की आग अब लखनऊ पहुंची, प्रदर्शन हुआ हिंसक
राज्य के पुलिस महानिदेशक अम्बरीश चंद्र शर्मा ने भी पूवरेत्तर के लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। शर्मा ने कहा कि पूवरेत्तर के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उनकी सुरक्षा हर हाल में की जाएगी।
शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को हमेशा सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य के प्रमुख सचिव (गृह) आर. एम. श्रीवास्तव ने भी सूबे में पूवरेत्तर के लोगों से बहकावे में न आने की अपील की है और कहा है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में उसकी सूचना दें।
इस बीच इलाहाबाद में हालात शांतिपूर्ण होने के बाद शनिवार को कर्फ्यू हटा लिया गया, जबकि कानपुर और बरेली में अभी भी कुछ जगहों पर एहतियात के तौर पर कर्फ्यू बरकरार है।
उल्लेखनीय है कि असम हिंसा के खिलाफ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ, इलाहाबाद और कानपुर में उग्र प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद पुलिस को लाठिया भांजनी पड़ी थी। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए थे।
असम की आग अब लखनऊ पहुंची, प्रदर्शन हुआ हिंसक
‘बल्क SMS-MMS’ पर रोक, फेसबुक-ट्विटर पर कड़ी नजर
असमियों के पलायन पर संसद में बरपा हंगामा
दिलासे काम नहीं आए, बेंगलूरु से असमियों का पलायन जारी
अफवाहों से हिला देश, असम से बैंग्लुरु तक अफरा-तफरी
आपकी राय: देश में फैल रही असम हिंसा की आग के लिए कौन जिम्मेदार?
असम हिंसा के बाद देश के कई हिस्सों में फैली अफवाहों से जुड़ी तमाम खबरें:
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












