13 दिसंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया। पहले चरण में 87 सीटों पर रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। शाम 5 बजे तक 64 फीसदी से ज्यादा मतदान होने की खबर है। जबकि साल 2007 में पहले चरण में 54 फीसदी वोटिंग हुई थी। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तक़रीबन एक करोड़ 81 लाख मतदाताओं ने 846 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है। आज सौराष्ट्र के सात जिलों की 48, दक्षिणी गुजरात के पांच जिलों की 35 और अहमदाबाद जिले की चार सीटों पर मतदान हुआ। लेकिन सबकी निगाहें सौराष्ट्र पर टिकी हैं जहां मोदी और केशुभाई की अग्निपरीक्षा है।
इसस पहले दोपहर 3 बजे तक करीब 53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले 1 बजे तक सिर्फ 38 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। दरअसल मतदान की रफ्तार शुरुआत में थोड़ी सुस्त रही लेकिन जैसे-जैसे दिन का सूरज चढ़ा, वोटरों की तादाद भी बढ़ती चली गई। जामनगर, राजकोट, भरूच, साणंद के तमाम इलाकों में दोपहर होते-होते वोटरों की लंबी कतारें नजर आने लगीं। आईबएन7 ने मतदाताओं का मिजाज परखा तो विकास का मुद्दा अव्वल नजर आया। जनादेश के इस जश्न में हर तबके की भागीदारी दिखी। नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं सबने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। साणंद और राजकोट में पोलिंग बूथ के बाहर महिलाओं का हुजूम बता रहा था कि मतदान के अधिकार को लेकर आधी आबादी किस कदर सजग हो चुकी है। भरूच में 85 साल की एक बुजुर्ग महिला का जनतंत्र को लेकर जज्बा देखते ही बन रहा था।
मुस्लिम बहुल भरूच में भी लोगों ने खुलकर मतदान में हिस्सा लिय़ा। लेकिन मोदी के समर्थन पर सवाल हुआ तो जनता का जवाब बेहद सधा था। मोदी राज में विकास पर मुहर तो थी लेकिन वोट बीजेपी को मिलेगा, इसकी गारंटी पर चुप्पी दिखी।
अब तो जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो चुका है। नतीजे क्या होंगे, कोई नहीं जानता। लेकिन हमेशा की तरह सियासी दल अभी से जीत के पुरजोर दावे कर रहे हैं। लेकिन दावों में कितना दम है इसका फैसला 20 दिसंबर होगा। लेकिन फिलहाल चुनावी पंडित पहले चरण के आंकड़ों का आकलन करने में जुटे हैं। सबकी निगाहें सौराष्ट्र पर लगी हैं। गुजरात में पुरानी कहावत है-गांधीनगर का रास्ता सौराष्ट्र से होकर गुजरता है। सवाल यही है कि क्य़ा सौराष्ट्र की 48 सीटों पर केशुभाई फैक्टर का असर हुआ?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











