23 मई 2012
गिलानी ने मनमोहन को दिया पाक आने का न्योता
11 नवम्बर 2011
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

अद्दू (मालदीव)।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह को अपनी देश की यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया। गिलानी ने एक भावुक अपील करते हुए मनमोहन सिंह से अपने जन्मस्थान का दौरा करने का भी अनुरोध किया। भारतीय विदेश सविच रंजन मथाई ने पत्रकारों से कहा, "मनमोहन सिंह को पाकिस्तान की यात्रा करनी चाहिए, इसके लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अत्यंत उत्सुक हैं।"

मथाई के मुताबिक गिलानी ने मनमोहन सिंह से कहा कि उनकी यात्रा से आपसी सम्बंध मजबूत होंगे। साथ ही उन्हें अपने पूर्वजों के स्थान को भी देखने का मौका हाथ लगेगा।

आखिर मनमोहन गिलानी ‘शांति पुरुष’ क्यों कहा?


ज्ञात हो कि मनमोहन सिंह का जन्म देश के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था।

उल्लेखनीय है कि मालदीव में आयोजित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन से इतर दोनों प्रधानमंत्रियों ने गुरुवार को बैठक की। बैठक के दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.