03 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आवास पर घातक एंथ्रेक्स से युक्त एक पार्सल भेजे जाने का मामला सामने आया है। इस पार्सल को पिछले साल अक्टूबर में भेजा गया था। प्रयोगशाला परीक्षण के बाद हुए इस खुलासे से सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए।
समाचारपत्र 'डॉन' के मुताबिक गिलानी के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी बुधवार को यह जानकर हैरान रह गए कि पिछले साल अक्टूबर में उन्हें जो पार्सल मिला था उसमें घातक एंथ्रेक्स पाउडर रखा गया था।
सुरक्षाकर्मियों ने जांच में पाया है कि इस पार्सल को सिंध प्रांत के जामशोरो जिले से भेजा गया।
एक अधिकारी ने बताया कि सिंध के जामशोरो विश्वविद्यालय की एक महिला जो एसोसिएट प्रोफेसर है, उस पर संदेह है कि उसने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर यह पार्सल भेजा।
अधिकारी के मुताबिक, "प्रयोगशाला के परीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई है कि पार्सल में एंथ्रेक्स था।"
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के बाहरी प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पार्सल में पाउडर जैसा तत्व पाया। इसके बाद पार्सल को जांच के लिए भेजा गया था।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.