18 अगस्त 2012
आईबीएन-7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। गीतिका शर्मा खुदकुशी कांड में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने दिल्ली पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण का यह ड्रामा शुक्रवार आधी रात से शुरू हुआ जो तड़के लगभग साढ़े तीन बजे तक चला।
दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसके पास कोई रास्ता भी नहीं बचा था। हालांकि दिल्ली पुलिस की कोशिश कांडा के सरेंडर को गिरफ्तारी में बदलने की थी। पुलिस ने इस बाबत एक ट्वीट भी कर दिया था। ट्वीट में कहा गया था कि दिल्ली पुलिस के काबिल अफसर कांडा को गिरफ्तार करने के करीब हैं।
अब गोपाल कांडा की खैर नहीं, जारी हुआ गैरजमानती वारंट
लेकिन कांडा पुलिस को चकमा देकर खुद ही थाने पहुंच गया। इससे पहले पुलिस ने थाने पहुंचे कांडा के भाई गोविंद को भी गिरफ्तार कर लिया था, जिसके खिलाफ कांडा के समर्थकों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया।
ट्रेस हुआ कांडा का नंबर, खुल सकते हैं कई राज़
इस नए घटनाक्रम के बाद गोपाल कांडा के सरेंडर पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया। जो कांडा दस मिनट में थाने पहुंचने वाला था उसका आना टलता नजर आया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने अचानक उन तमाम रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी जिनसे गोपाल कांडा के आने की उम्मीद थी। हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर भी नाकाबंदी कर दी गई। अशोक विहार थाने की ओर आ रही हर गाड़ी को चेक किया जाने लगा। लेकिन कांडा ने एक बार फिर पुलिस को चकमा दिया और मीडिया की गाड़ी में बैठ कर थाने पहुंच गया। बहरहाल कांडा ने तो सरेंडर कर दिया लेकिन सवाल दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे हैं।पहले गीतिका की ली जान, अब सबूतों को छेड़ रहे कांडा
सवाल ये कि क्या पुलिस कांडा के सरेंडर को ही गिरफ्तारी की तरह पेश करना चाहती थी। सवाल ये भी कि क्या पुलिस कांडा को जमानत याचिका पर फैसले से पहले लगातार बचने का मौका दे रही थी। जाहिर है इन सवालों का जवाब देना दिल्ली पुलिस के लिए आसान नहीं होगा।
नहीं मिल रहे कांडा, घर, दफ्तर पर जारी है छापेमारी
क्या है ‘फिजा’ और ‘गीतिका’ की मौत का कड़वा सच?
गृह राज्य मंत्री, हसीन एयरहोस्टेस, शारीरिक शोषण और खुदकुशी
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












