23 मई 2012
“गांधी परिवार ने कांग्रेस को प्राइवेट कंपनी बना दिया”

10 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन गडकरी ने तीखा हमला करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने देश के सबसे पुराने राजनैतिक दल कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है।

गडकरी ने यहां आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में अपने संबोधन के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर यह हमला श्रीमती सोनिया की पुत्री प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने की घोषणा और प्रियंका द्वारा अपने बच्चों को उत्तर प्रदेश के चुनाव में लेकर आने के सवाल पर किया।

सोनिया मालकिन और सभी कांग्रेसी नौकर हैं: गडकरी


उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अब रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने की बात करने से यह प्रमाणित हो गया है कि देश में गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है।

गडकरी ने कर्नाटक के तीन मंत्रियों द्वारा विधानसभा के अंदर मोबाइल पर अश्लील दृश्य देखने के सवाल पर कहा कि इस संबंध में उनकी कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से टेलीफोन पर चर्चा के बाद इन तीनों मंत्रियों के इस्तीफे ले लिये गए हैं और इस मामले की जांच करने को कहा है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग के सवाल पर कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। कर्नाटक सरकार पर किसी तरह का संकट नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान सपा की सरकार बनने पर बलात्कार पीड़ित महिला को शासकीय नौकरी देने का वायदा करना बेतुका है। उन्होंने इस संबंध में अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार बनना चाहिए जिसकी धाक से कोई भी अपराधी बलात्कार करने के बारे में कोई सोच भी नही सकें।

गडकरी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं बुलाने के सवाल पर कहा कि मोदी को इसके लिए आमंत्रित किया गया है और वे शीघ्र उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने आयेंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.