04 जनवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। पाकिस्तान में सरबजीत का मुकदमा लड़ रहे वकील का मानना है कि यदि उनका देश सरबजीत को रिहा कर दे, तो यह भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में एक निर्णायक बिंदु साबित हो सकता है। सरबजीत के वकील अवैस शेख भारतीय लोगों को यह बताने शनिवार को भारत आ रहे हैं कि सरबजीत सिंह एक निर्दोष व्यक्ति है जिसपर गलत तरीके से वे आरोप लगाए गए हैं, जिसे उसने कभी अंजा ही नहीं दिया। शेख भारत में करीब 15 दिन रहेंगे। उनकी पुस्तक सरबजीत सिंह: ए केस ऑफ मिस्टेकेन आईडेंटिट (राजकमल प्रकाशन) का नई दिल्ली में विमोचन होना है।
पुस्तक में शेख ने बताया है कि किस तरह सरबजीत के खिलाफ ठोस सबूत न होने के बावजूद उसे पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया और मौत की सजा सुनाई गई। शेख चंडीगढ़, लखनऊ, पटना और कोलकाता भी जाएंगे और भारत व पाकिस्तान को करीब लाने वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इससे पहले के भारत दौरे का जिक्र करते हुए शेख ने कहा कि भारत में जब रिक्शा व ऑटो चालकों को मालूम हुआ कि मैं सरबजीत का वकील हूं तो उन्होंने मुझसे पैसे लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरबजीत को क्षमा कर दिया जाता है तो इससे भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
दिल्ली में शेख की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर सरबजीत की बहन दलबीर कौर, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश तथा भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मरक डेय काटजू और सर्वोच्च न्यायालय के वकील भीम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। दलबीर कौर ने कहा कि पिछले साल जब मैं पाकिस्तान गई थी तो वहां के लोगों ने मेरा स्वागत किया था और कहा था कि सरबजीत बेगुनाह है। यदि उसे क्षमा कर दिया जाता है तो इससे भारत को सकारात्मक संकेत मिल सकता है।
शिवसेना बोली, समधी को वीजा मतलब दाऊद को न्योता
दिल्ली गैंगरेप: FACEBOOK पर फर्जी फोटो, केरल पुलिस ढूंढ़ रही है!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











