23 मई 2012
रूसी बेरोजगार ने वोदका के लिए ट्रक ही चुरा लिया!
19 जनवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मास्को।
रूस के वोरोनेझ क्षेत्र में एक बेरोजगार व्यक्ति ने वोदका एवं अन्य किस्म की अल्कोहल से भरे ट्रक को चुरा लिया। लेकिन इससे पहले कि वह वोदका की बोतल खोल पाता, पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
 
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार यह घटना मास्को से 500 किलोमीटर दक्षिण में लिस्की शहर में घटी, जहां चालक अल्कोहल भरे ट्रक को खड़ा कर स्टोर के अंदर कागजी कार्रवाई पूरी करने चला गया। लेकिन वह चाभियां ट्रक में ही भूल गया। वापस आने पर उसे माल सहित ट्रक गायब मिला।

पुलिस ने एक घंटे के अंदर लिस्की की सीमा में स्थानीय गांव के निवासी 42 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी रुचि वोदका में थी न कि ट्रक में। इस व्यक्ति का नाम जाहिर नहीं किया गया है।

इसीलिए इस व्यक्ति के खिलाफ वाहन चोरी की जगह चोरी के वाहन में घूमने का मामला दर्ज किया गया है जिसमें पांच वर्ष की जेल हो सकती है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.