23 मई 2012
मां-बाप को मृत दिखाया और दौलत अपने नाम कर ली!
14 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

गाजीपुर।
उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के भांवरकोल क्षेत्र में सम्पत्ति के लालच में एक कलयुगी पुत्र ने अपने जीवित माता-पिता को मृत दिखाते हुए सरकारी कागजातों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

सूत्रों के अनुसार भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम भोरपुर खुर्द निवासी अशोक कुमार राय ने पैतृक सम्पत्ति के लालच में अपने पिता अक्षैवर राय तथा माता जनकदुलारी के जिंदा रहते ही फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर दोनों को मृतक दिखा दिया और खुद वारिस के रूप में सम्पत्ति पर अपना नाम अंकित करा लिया।

मृत प्रमाणपत्र देने में तत्कालीन ग्राम प्रधान जयप्रकाश राय तथा क्षेत्रीय लेखपाल ज्वाला भांकर ने उसकी मदद की थी। जानकारी होने पर अशोक के चाचा बरमेश्वर राय ने 156(3) दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत न्यायालय में अर्जी दी।

मामला न्यायालय में पहुंचने पर गाजीपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार आजाद ने कल एक तत्कालीन ग्राम प्रधान, लेखपाल सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना करने का आदेश भांवरकोल पुलिस को दिया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.