23 मई 2012
भारत एफ-16, एफ-18 से अधिक मजबूत होता: अमेरिका
03 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
अरुण कुमार 

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


वॉशिंगटन।
पिछले दिनों भारतीय रक्षा ठेके में फ्रांस से पीछे छूटने के बाद अमेरिका ने कहा कि एफ-16 और एफ-18 लड़ाकू विमानों से भारत को अधिक मजबूती मिलती, लेकिन साथ ही कहा कि उसने भारत को अधिक विकसित एफ-35 ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर्स की पेशकश नहीं की थी।

पेंटागन की प्रवक्ता कमोडोर लेस्ली हुल-रीड ने कहा, "हमारा दृढ़ विश्वास है कि एफ/ए-18आईएन और एफ-16आईएन से भारतीय वायुसेना को कम कीमत पर अधिक मजबूती मिलती।"

भारत ने किया दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा सौदा!


उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले दिनों भारतीय वायुसेना को 126 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने के ठेके में फ्रांस की कम्पनी दसॉ को जीत मिलने की घोषणा की थी। इसे देश का सबसे बड़ा और दुनिया के सबसे बड़े रक्षा ठेकों में से एक बताया गया है।

हुल-रीड ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में भारत द्वारा उसके दो लड़ाकू विमानों की बोली को खारिज किए जाने के बाद अमेरिका ने एफ-35 ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर (जेएसएफ) की पेशकश नहीं की थी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस शर्त पर जेएसएफ से सम्बंधित सूचना देने की पेशकश की थी कि यदि भारत इसे खरीदने में रुचि दिखाए।

हुल-रीड ने कहा, "भारत यदि जेएसएफ को खरीदने में रुचि दिखाए, तो अमेरिका जेएसएफ के बारे में सूचना देने की तैयारी कर सकता है।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.