26 अक्टूबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी की कंपनी पर खुलासों का दौर जारी है। अंग्रेजी अखबार के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष ने उन कंपनियों को जमकर लोन दिया है, जिन्होंने उनकी कंपनी पूर्ति पावर एंड शुगर लिमिटेड में निवेश कर रखा है। आयकर विभाग ने मामले की जांच के लिए कॉरपोर्ट मामलों के मंत्रालय से संपर्क किया है।
अखबार के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्डरिंग एक्ट के तहत मामले की जांच कर सकता है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास जमा दस्तावेज से ये खुलासा हुआ है कि गडकरी ने पूर्ति में निवेश करने वाली कई कंपनियों को अनसिक्योर्ड लोन दिया है। घाटकोपर ईस्ट मुंबई में रजिस्टर्ड कंपनी अपडेट मर्केंटाइल के पास पूर्ति ग्रुप के 29 लाख शेयर्स हैं। इस कंपनी को 2009-10 में 80 लाख रुपये से ज्यादा का अनसिक्योर्ड लोन मिला था जिसमें से साढ़े 14 लाख रुपये खुद नितिन गडकरी ने दिया था।
ऐसे ही मलाड ईस्ट मुंबई में रजिस्टर्ड कंपनी रीजेंसी इक्वीफिन के पास पूर्ति ग्रुप के 43 लाख शेयर्स हैं। 2008-09 में गडकरी ने इस कंपनी को 26 लाख रुपये का अनसिक्योर्ड लोन दिया था। इनमें से 10 लाख रुपये अगले साल यानी 2009-10 में लौटा दिए गए। इतना ही नहीं खुद करोड़ों के घाटे में चल रही पूर्ति लिमिटेड ने 2011 में रीजेंसी इक्वीफिन को 95 लाख रुपये का लोन दिया था। इन लेन देन को देखने के बाद जांच एजेंसियों का कान खड़े हो गए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले आर्थिक गड़बड़ी और मनी लॉन्डरिंग की आशंका जताई है आयकर विभाग इस मामले में जल्द ही सीबीडीटी को रिपोर्ट देगा।
नितिन गडकरी की पूर्ति पावर एंड शुगर लिमिटेड में निवेश करने वाली कंपनियों के फर्जी पतों की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। पांच निवेशक कंपनियों ने दिल्ली के मुनिरका का पता दिया है। अखबार के मुताबिक ये पता मुनिरका गांव का है। जब इस पते की पड़ताल की गई तो मालूम चला कि यहां किसी कंपनी का दफ्तर नहीं है। हालांकि मकान बलवान सिंह टोकस का ही है।
टोकस ने इस मामले में फर्जीवाड़े का केस दर्ज कराया है। जिन पांच कंपनियों ने मुनिरका का पता दिया है उनके नाम किंग बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड, न्यू एज इंफ्रावेल प्राइवेट लिमिटेड, निर्माण इंफ्राटेक, एडवेंट आईटी सॉल्यूशंस और फास्ट बिल्डवेल हैं। इन सभी कंपनियों ने पूर्ति पावर एंड शुगर पावर लिमिटेड में निवेश कर रखा है।
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी का खुलकर बचाव किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि गडकरी के अध्यक्ष के कार्यकाल पर इन खुलासों से कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जांच चलती रहेगी। गडकरी जी ने साफ कहा है कि किसी भी एजेंसी के लिए वो तैयार हैं। कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित का कहना है कि ऐसे मामले में जांच तो होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद साफ हो जाएगा कि असलियत क्या है?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
- अमेरिकी पर्यटक पर इटली में हमला, गुर्दा नष्ट
- लंदन में आतंक! ब्रिटिश सैनिक का सरेआम सिर काटा
- कोलकाता में नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में विस्फोट, 12 मरे
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- दीपिका ‘डरपोक रणबीर’ को भूला नहीं पा रही हैं!
- वॉलीबॉल टुर्नामेंट में कजाकिस्तान ने भारत को दी मात
- देखें, भारत में ‘सट्टा किंग’ बनना चाहता था श्रीसंत
- IPL spot fixing: बांग्लादेशी, जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- देखें, वीडियो चैट के दौरान लड़की ने कैसे किया सुसाइड
- जापान में आर्थिक तेजी शुरू : केंद्रीय बैंक
- IN.COM Poll: 49% बोले, धोनी के धुरंधर इस बार नहीं जीत पाएंगे IPL
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











