08 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय के बयान पर जबरदस्त आपत्ति जताई है और कहा कि जिसे जो काम सौंपा गया है उसे वही काम करना चाहिए। सीएजी विनोद राय को केवल सरकार की योजनाओं को लेखा-जोखा ही करना चाहिए। यही उनकी हद है और इससे बाहर जाकर काम करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की टिप्पणी पर कहा कि विनोद राय अकाउंटेंट हैं लेकिन शायद वो पीएम बनना चाहते हैं।
दिग्गी बोले, सीएजी दायरे में रहे
दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान में सीएजी का कार्यक्षेत्र परिभाषित है और सभी को उसी दायरे के अन्दर काम करना होता है। अगर सीएजी पॉलिसी बनाएगी, सिविल सोसाइटी लॉ बनाएगी तो कैसे चलेगा। क्या बनाना चाहते हैं? अकाउंटेंट ही हैं न, क्या पीएम बनना चाहते हैं। ये विवाद तब शुरू हुआ जब सीएजी विनोद राय ने अमेरिका के हॉवर्ड केनेडी स्कूल में दिए गए एक लेक्चर में कहा कि हम भले ही पूरी तरह भ्रष्टाचार का खात्मा न कर पाएं, लेकिन सरकार और पूंजीपतियों के बीच सांठ-गांठ उजागर करने में हमारा योगदान है।
क्या कहा था सीएजी ने?
सीएजी विनोद राय ने भ्रष्टाचार को लेकर फिर सरकार पर निशाना साधा है। अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर कि वो अपने दायरे से आगे बढ़कर काम कर रहे हैं सीएजी ने कहा कि सीएजी भले ही पूरी तरह भ्रष्टाचार का खात्मा न कर पाए, लेकिन सरकार और पूंजीपतियों के बीच साठगांठ उजागर करने में सीएजी का योगदान है। अमेरिका के हॉवर्ड कैनेडी स्कूल में दिए गए एक लेक्चर में राय ने कहा कि सरकार को उद्योगों की मदद करते दिखना चाहिए न कि कुछ खास उद्योगपतियों की। सीएजी विनोद राय ने सवाल उठाते हुए ये भी कहा कि क्या बतौर ऑडिटर हमारी भूमिका सिर्फ इतनी ही है कि हम संसद को अपनी रिपोर्ट भेजते रहें या इससे आगे बढ़कर हमारी भूमिका अपनी रिपोर्ट के जरिए जनमत तैयार करने की भी है?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











