15 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। नई दिल्ली में इजरायली दूतावास की एक कार पर सोमवार को हुए आतंकवादी हमले की जांच में जुटी पुलिस को आशंका है कि हथेली के आकार वाले एक मैग्नेटिक उपकरण में विस्फोट के लिए रिमोट का इस्तेमाल किया गया। दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी.के. गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि जांच में पता चला है कि लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने दूतावास की कार पर हथेली के आकार वाले उपकरण को चिपकाया और उसके कुछ सेकेंड बाद उसमें विस्फोट हुआ।
गुप्ता ने कहा कि विस्फोट में या तो रिमोट अथवा किसी दूसरे विशेष प्रकार के तंत्र का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने विस्फोट के लिए टाइमर के इस्तेमाल का खंडन किया।
चिदंबरम ने माना कि विस्फोट में आतंकवादियों का हाथ
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि जांचकर्ताओं ने हालांकि किसी भी आशंका से इंकार नहीं किया है और मामले को सुलझाने के लिए वे प्रत्येक सम्भावित नजरिए से जांच कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के कुछ सदस्यों से मामले में पूछताछ की जा रही है। लेकिन गुप्ता ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति और उसमें इस्तेमाल तत्वों को देखते हुए इस हमले में आईएम की संलिप्तता की गुंजाइश कम है।
सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता मामले में आईएम के सम्पर्कों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। उनका मानना है कि फिलीस्तीन से सहानुभूति रखने वाले देसी आतंकवादी इस हमले में शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस विस्फोट में दो लोग शामिल हो सकते हैं। जांच से जुड़े सूत्रों का मानना है कि एक व्यक्ति ने कार पर बम चिपकाया होगा और दूसरे ने विस्फोट किया होगा।
दिल्ली में इस्तेमाल स्टिक बम क्या होता है?
अब तक की जांच में हालांकि विस्फोटकों की प्रकृति के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस ने विस्फोटकों में आरडीएक्स और अन्य पारम्परिक तत्वों के इस्तेमाल का खंडन किया है।
पुलिस ने कहा है कि वह जॉर्जिया में निष्क्रिय हुए बम और बैंकाक में विस्फोट स्थल से लिये गए नमूनों का मिलान दिल्ली विस्फोट स्थल से प्राप्त नमूनों से करेगी।
पुलिस ने पहाड़गंज इलाके के कुछ होटलों की भी तलाशी ली है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.