10 जनवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप केस में ढीले रवैये के लिए दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट से माफी मांगी है। आखिरकार गैंगरेप मामले में दिल्ली पुलिस ने मान लिया है कि उसका रवैया ढीला था और इसके लिए उसने हाई कोर्ट से माफी भी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हाई कोर्ट में गैंगरेप की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी थी, जिससे अदालत संतुष्ट नहीं थी। आज हाई कोर्ट को पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट पर फैसला सुनाना था। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने फैसला आने से पहले ही हाईकोर्ट से माफी मांग कर अपनी गलती मानने में भलाई समझी। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को गैंगरेप मामले में लापरवाही के लिए पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी।
एक दिन पहले क्या कहा था कोर्ट ने
बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने गैंगरेप के मामले में सरकार और पुलिस दोनों को कड़ी फटकार लगाई थी। स्टेटस रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए हाईकोर्ट ने पूछा था कि इस मामले में क्या पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारी जिम्मेदार नहीं हैं? इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के सख्त रवैये के बाद अपने लचर रवैये को मानने में ही भलाई समझी। कोर्ट ने साफतौर पर कहा कि दिल्ली पुलिस ने सिर्फ दो एसीपी और छोटे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर महज खानापूर्ती की है, क्योंकि छोटे स्तर के पुलिसवालों के ढीले-ढाले रवैये के जिम्मेदार दरअसल बड़े अफसर ही हैं। कोर्ट ने पूछा कि जब ऐसा है तो फिर ये बड़े अफसर वारदात के जिम्मेदार क्यों नहीं? हाईकोर्ट ने ये सवाल उस वक्त उठाए जब दिल्ली पुलिस ने पुलिस लापरवाही पर अपनी रिपोर्ट अदालत में सौंपी। अदालत के कड़े रुख का अंदाजा इस बात से चलता है कि उसने न सिर्फ स्टेटस रिपोर्ट को खानापूर्ती बताया बल्कि ये भी कहा कि रिपोर्ट में इस बात की पूरी कोशिश की गई है कि आला अधिकारियों को बचाया जाए।
पहले भी हुई थी कमिश्नर नीरज कुमार की किरकिरी
गैंगरेप की घटना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार की कार्यशैली को लेकर भी कई सवाल उठे। उनके इस्तीफे की मांग खुद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और सांसद संदीप दीक्षित ने उठाई थी। इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों और मीडिया को बेरहमी से पीटने और वाटर कैनन चलाने को लेकर भी पुलिस कमिश्नर पर सवाल उठे, लेकिन सरकार ने उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि हेड कांस्टेबल सुभाष तोमर की मौत पर भी विवाद हुआ। इस मामले में पुलिस पर 8 बेकसूर लोगों को पकड़ने का आरोप लगा। गैंगरेप की घटना के एकमात्र चश्मदीद के बयान ने भी पुलिस की जमकर किरकिरी की। लेकिन पुलिस अपना बचाव ही करती रही। पुलिस ये कभी नहीं बता पाई कि जिस बस में बलात्कार हुआ वो बस करीब ढाई घंटे तक सड़क पर कैसे बेरोकटोक घूमती रही।
दिल्ली गैंगरेप: हाईकोर्ट की फटकार, कमिश्नर को क्यों छोड़ा?
सुनें, आसाराम बोले ‘मेरा बयान तोड़ा है, सब मुझसे TRP लेते हैं’
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











