07 जनवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप के छह आरोपियों में से दो सजा से बचने के लिए सरकारी गवाह बनना चाहते हैं। रविवार को साकेत कोर्ट की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश के दौरान आरोपी पवन गुप्ता और विनय शर्मा ने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जाहिर की। दूसरी ओर सोमवार को साकेत कोर्ट में आरोपियों की पेशी से पहले वकीलों ने जमकर हंगामा काटा। मामले के दो अन्य आरोपियों राम सिंह और उसके भाई मुकेश ने अदालत के समक्ष बचाव के लिए सरकारी वकील की मदद लेने की गुहार लगाई है।
राम सिंह और मुकेश की याचिका पर विचार करने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपियों के पास कोई वकील नहीं है। लिहाजा अपने बचाव के लिए आरोपी सरकारी वकील की मदद ले सकते हैं। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा कि आरोपी पवन और विनय सरकारी गवाह बनने के लिए संबंधित अदालत में उचित आवेदन दायर कर सकते हैं। इस मामले के पांचवें आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वह नौ जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में है। मामले के छठे आरोपी के नाबालिग होने की वजह से मुकदमे की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड करेगा।
कोई वकील पैरवी को तैयार नहीं
दिल्ली गैंगरेप कांड में पांच आरोपियों की पेशी आज साकेत कोर्ट में कुछ देर में होगी और फिर केस पर सुनवाई शुरू हो जाएगी। वहीं आरोपियों की पेशी से पहले साकेत कोर्ट में वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। कानूनी मदद मिलने के खिलाफ वकीलों ने हंगामा किया है। मालूम हो कि साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन ने पहले ही घोषणा कर दी थी की वो आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे। वकील कोर्ट से आरोपियों को वकील देने का विरोध कर रहे हैं, जबकि छठे आरोपी की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में होगी। रविवार को पेशी के बाद चार आरोपियों की न्यायिक हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ा दी गई। इस केस में दो आरोपियों ने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है जबकि दो आरोपियों ने कानूनी सहायता की मांग की है। इस मामले में छठा आरोपी स्कूल सर्टिफिकेट के मुताबिक नाबालिग बताया जा रहा है। जिसके चलते उसे गिरफ्तारी के बाद से ही बाल सुधार गृह में रखा गया है और उसके मामले में भी आज जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में सुनवाई होगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 16 दिसंबर को चलती बस में हुई वारदात में इस नाबालिग आरोपी ने ही सबसे खौफनाक हरकत की थी। उसने दो बार बलात्कार कर लड़की की आंत पर वार किया था। उसे चलती बस से फेंकने की सलाह भी उसी लड़के ने दी थी। आज इन पांच आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दे दी जाएगी, ताकि आरोपी भी अपना पक्ष न्यायलय के सामने रख सकें। इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पूरी चार्जशीट पेश की थी। चार्जशीट स्वीकार करते हुए अदालत पांचों आरोपियों को 7 जनवरी यानि आज के लिए समन कर लिया था। कोर्ट में पेश होने के बाद सभी आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी मुहैया कराई जाएगी। साकेत कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद ही दिल्ली गैंगरेप केस की हर रोज सुनवाई शुरू होगी।
‘दामिनी’ के दोस्त पर डाला गया पुलिस की वाह-वाही का दबाव!
दिल्ली गैंगरेप पर ‘राज’नीति, बलात्कार करने वाले सब के सब बिहारी थे!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











