04 अगस्त 2012
आईबीएन- 7
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने बेटे पर जुल्म ढाहने के दोषी मां-बाप को दस-दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने इनपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। दिल दहला देने वाली ये दास्तान दिल्ली की है जहां तीन साल के बच्चे के साथ लगातार तीन साल तक उसके मां बाप ने दरिंदगी की। आज बच्चे की उम्र 13 साल है लेकिन आज भी ये बच्चा अपने मां-बाप के जुल्मों को याद कर सिहर उठता है।
ये घटना है साल दिसंबर 2002 की और जगह थी राजधानी दिल्ली। ललित बलहारा ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद जैसे ही प्रीति बलहारा से दूसरी शादी की वैसे ही उसके तीन साल के मासूम की मुश्किलें शुरू हो गईं। आरोप है कि ललित और प्रीति कई साल तक अपने मासूम बच्चे को अपनी ज्यादती का शिकार बनाते रहे। कभी जमकर पिटाई करते, तो कभी किसी कमरे में बंद कर देते। यही नहीं तीन साल के मासूम को कई बार खाना भी नहीं देते और उसे भूखे ही अकेले कमरे में सोना पड़ता।
गुड़गांव: शादीशुदा ले.कर्नल, गर्भवती प्रेमिका, मार डाला
सौतेली मां और सगे बाप ने अपने ही बच्चे पर इतने जुल्म ढाए कि उसे कई बार गंभीर चोटें आईं और कई बार उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। हालत ये हो गई कि तीन साल के मासूम का दूसरा घर अस्पताल हो गया। चंद सालों में ही इस मासूम को बां-बाप की बेरहमी से पिटाई के चलते तीन बार अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा।
कसाई बन चुके मां-बाप ने कभी पीट पीटकर इस मासूम बच्चे का पैर तोड़ दिया कभी इतना मारा कि इसके माथे से खून का रिसाव होने लगा। यही नहीं जब भी वो रोता तो मां-बाप दुश्मन की तरह पेश आते और बकायदा डंडे से इसकी पिटाई करते। कई बार रोने के दौरान पिता ने मासूम को चुप कराने के लिए मुंह में छड़ी तक डाल दी तो कभी पानी से भरी बाल्टी में उसे सिर के बल डाल देता।
हालत ये हो गई कि मां-पिता की पिटाई के बाद इस मासूम बच्चे का शारीरिक विकास तक रुक गया। जबकि खाने पीने में कमी और मार पीट के चलते मासूम के कोमल मस्तिष्क पर भी इसका असर पड़ा और मानसिक तौर पर कई विकृतियां पैदा हो गईं। लेकिन इसके बाद भी मां-बाप का दिल नहीं पसीजा बल्कि जब भी मौका मिला अपना सारा दम बच्चे पर उतारने की कोशिश की।
सतनाः जवान सुधा बिस्तर में गई, मर गई
अपने मासूम बच्चे पर मां-बाप की दरिंदगी को देखकर बच्चे के नाना हैरान हुए और साल 2005 में नाना ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दी और आरोप लगाया कि मासूम को उसके पिता और मां ही टॉर्चर कर रहे हैं। नाना ने अदालत से गुहार लगाई कि बच्चे को उसे सौंप दिया जाए।
नाना की अर्जी पर अदालत भी हैरान हुई और खुद बच्चे को देखने का फैसला किया ताकि बच्चे की स्थिति का खुद जायजा ले सके। 20 फरवरी 2005 को पहली बार छह साल के मासूम को अदालत के सामने पेश किया गया। इसके चंद दिनों बाद ही जो नतीजे सामने आए उससे खुद अदालत भी सकते में आ गई। ये सोच से भी परे था कि कोई पिता अपने ही मासूम पर इतनी दरिंदगी से पेश आ सकता है। कोई मां तीन साल के मासूम पर इतने जुल्म ढा सकती है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













