facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली की सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को महारष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ नया गैर जमानती वारंट जारी किया है। सुरक्षा कारणों से अदालत में पेश नहीं होने के कारण राज के खिलाफ आज दोबारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 2008 के मामले में ये वारंट जारी किया है।
राज ने गणेश उत्सव और सुरक्षा का बनाया बहाना
राज ठाकरे के वकीलों ने कोर्ट को बताया था कि गणेश उत्सव और सुरक्षा कारणों की वजह से वह कोर्ट नहीं आ सकते। कोर्ट ने इस जवाब को असंगत पाया और गैर जमानती वारंट को आज दोबारा जारी किया। 17 नवंबर को केस की अगली सुनवाई होनी है।
मालूम हो कि उत्तर भारतीयों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राज ठाकरे के खिलाफ बिहार की दो अदालतों में शिकायत की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में आया। इसी आदेश पर अमल करते हुए आज अदालत ने 2008 में जारी किए गए दो वारंट को दोबारा जारी किया।
क्या है मामला
आरोप है कि साल 2008 में मुंबई में रेलवे की परीक्षा देने गए छात्रों पर राज ठाकरे के इशारे पर हमला किया गया। इसके साथ ही राज ठाकरे पर उत्तर भारतीयों के खिलाफ छठ पर्व पर घृणित भाषण देने का भी आरोप है। तीस हजारी कोर्ट में ही राज के खिलाफ ऐसे 7 अन्य मामले हैं। साल 2012 के शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इन्हें दिल्ली भेजा गया था।
बिहार में जारी हुए गैर जमानती वारंट के खिलाफ राज सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। जिसके बाद केस को दिल्ली ट्रांसफर किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया
वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली की एक स्थानीय अदालत के आदेश पर अमल करते हुए पुलिस ने राज ठाकरे के खिलाफ एक ओर प्राथमिकी दर्ज किया है। राज के खिलाफ यह प्राथमिकी बिहार के लोगों को मुंबई के घुसपैठिए की संज्ञा देने पर किया गया है।
राज ने बिहारियों को कहा था घुसपैठिया
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नीरज गौर ने गुरुवार को दिल्ली के अधिवक्ता प्रेम शंकर शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। शर्मा ने याचिका दायर कर ठाकरे पर भड़काऊ एवं राष्ट्रविरोधी भाषण देने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि 31 अगस्त को मुम्बई में दिए अपने भाषण में राज ने मुम्बई में बिहार के लोगों को घुसपैठिया कहा और उन्हें महाराष्ट्र से भगाने की धमकी दी।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अदालत में कार्रवाई रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को घुसपैठिया कहने के बयान पर राज के खिलाफ मामला दर्ज करने में कई कानूनी बाधाएं हैं। पुलिस ने कहा कि न तो यह बयान दिल्ली में दिया गया था और न ही किसी समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया था।
तो राज ठाकरे बिहारियों को बोलेंगे ‘घुसपैठिया’ और खदेड़ देंगे!
नीतीश का ठाकरे को जवाब, बोले बंदर घुड़की से नहीं डरते
महाराष्ट्र में हिंदी चैनल बंद करवा दूंगा: राज ठाकरे
मनसे को नहीं भायी ‘एक बिहारी, सौ पर भारी, थियेटर में तोड़फोड़
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
पाठकों की राय
20 जून 2013
Sep 29, 2012
आप सब लोग खाली अपने बारे मे सोचते है लेकिन यह सोचा है की,आपके नेता लोगोनेराज्य को 65 साल हो गये तो क्या आपके राज्य को कीव विकास नही किया आपलोग यह सवाल अपने नेता लोग से पूछा कभी न ही ना तो आपको कोही हक नही बनताकी दूसरे लोगो पर उगली उठाने का ,हम अपने राज्य का विकास हमारे लोगोके लिए करते हैकी उनको नोकरी मिले आप अपने नेता लोग से बोलो की 65 साल मे क्या किया अगरआप भारतीय तो हम कोन है लिखने बहुत कुछ है ...........हर्षमुंबई महाराष्ट्रा
HARSH MUMBAI
Sep 29, 2012
राज ठाकरे देश को बाटने जैसी बाते करते है जो की बिल्कुल ग़लत है एसेलोगो को तो फाँसी पर लटका देना चाहिए
ANSHU JAAT Gurgaon
Sep 29, 2012
बड़े दुख की बात है अपने ही देश मे उत्तरी भारत के लोगो के साथ मुंबई मे राज ठाकरे के लोग ग़लत तरीके से पेस आते है राज ठाकरे शायद ये भूल रहे है की महारास्ट्रा के लोग तो भारत से दूर दूसरे देशो मे काम कर रहे है
JITENDER RANA SHAMLI
- तबाही में गंदा धंधा! हेलीकॉप्टर से बचाने के 2 लाख, लाशों से निकाले गहनें, घायलों से लूट
- सब हो गये तबाह, बच गये बाबा केदारनाथ, जानिये हजारों साल पुराने इस मंदिर की अबूझी कहानी
- पढ़ें, उत्तराखंड में मौत का तांडव देखने वालों की आपबीती
- देखें, केदारनाथ तबाही में गुम हुए 5000 यात्री
- देखें, केदारनाथ तबाही से दर्द में डुबे परिवार
- देखें, रुद्रप्रयाग में कैसे मची तबाही
- 10 की उम्र में हॉवर्ड पहुंचा ये जूनियर आइंस्टीन
- दूर हुई आडवाणी की ‘बीमारी’, RSS चीफ से मिले
- देखें, केदारनाथ की तबाही का मंजर
- आरएसएस प्रमुख से मिले आडवाणी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- मोदी के सामने जो आया गया, नीतीश का क्या होगा?
- बेटा ही नहीं पिता आदित्य पंचोली ने भी जिया के साथ..!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 6: चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत ने पाक को कितनी बार हराया है ?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, भंसाली ने फेरा सलमान के अरमानों पर पानी
- तबाही में गंदा धंधा! हेलीकॉप्टर से बचाने के 2 लाख, लाशों से निकाले गहनें, घायलों से लूट
- सब हो गये तबाह, बच गये बाबा केदारनाथ, जानिये हजारों साल पुराने इस मंदिर की अबूझी कहानी
- LIVE: ईशांत का डबल धमाल, संगकारा आउट
- 1 घंटे 9 में जापानी खिलाड़ी को रौंद सायना क्वार्टरफाइनल में
- रुपए की भारी गिरावट से वित्त मंत्री टेंशन में आए
- अब स्मार्टफोन रखेगा आपके बच्चों का ख्याल
- पढ़ें, कब, कहां जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया
- पढ़ें, उत्तराखंड में मौत का तांडव देखने वालों की आपबीती
- बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 526 अंक टूटकर बंद
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











