23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

ब्रिटेन बोला, मोदी जी UK आइए आपका स्‍वागत है

23 अक्‍टूबर 2012
आईएएनएस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

गांधीनगर/नई दिल्ली।
गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों के बाद से एक दशक तक इस राज्य से संपर्क न रखने वाले ब्रिटेन ने बहिष्कार खत्म कर दिया है। ब्रिटेन के उच्चायुक्‍त जेम्स बेवन ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा की।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बेवन ने गांधीनगर में करीब 50 मिनट तक मोदी के साथ बैठक की। एक छोटा प्रतिनिधिमंडल भी बेवन के साथ था। इसके बाद बेवन ने गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल से भी मुलाकात की। मोदी ने गुजरात के साथ सम्बंधों बढ़ाने के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के फैसले का स्वागत किया।

राज्य सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, बैठक के दौरान मोदी ने ब्रिटेन में बड़ी संख्या में गुजरातियों के होने को ध्यान में रखते हुए उनसे गुजरात में ब्रिटिश उपउच्चायुक्त कार्यालय खोलने की अपील की। मोदी ने ब्रिटिश सरकार को अगले वर्ष जनवरी में होने वाले निवेश सम्मेलन ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट’ में हिस्सा लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

11 अक्टूबर को ब्रिटेन ने गुजरात के बहिष्कार को खत्म करने का निश्चय दोहराया था। भारत के मामलों के लिए नवनियुक्‍त ब्रिटिश मंत्री ह्यूगो स्वायर ने एक प्रेस बयान में कहा था कि ब्रिटिश उच्चायुक्त को गुजरात का दौरा करने का निर्देश दिया गया है। ब्रिटेन ने गुजरात का बहिष्कार इसलिए किया था, क्योंकि उसके तीन नागरिक दंगे में मारे गए थे।

 

मोदी का साथ पाने को बेकरार ब्रिटेन, हटाया प्रतिबंध 

ब्रिटेन में पकड़े गए 16 अवैध प्रवासीय भारतीय

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

Oct 23, 2012

क्यों बहिष्कार किया था जब एक दिन आना ही था

A.K.Bhadani Panchkula

Oct 23, 2012

अब आया उँट पहाड़ के नीचे.गुड फॉर एवेरी वन.

sd nadiad

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.