23 मई 2012
दलित दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा
12 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

जयपुर।
राजस्थान के एक गांव में ऊंची जाति के लोगों द्वारा घोड़ी पर चढ़ने से रोके जाने पर एक दलित दूल्हे ने शादी से पूर्व घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने दूल्हा बनने वाले युवक और उसके परिजनों को चेतावनी दी थी कि यदि शुक्रवार की शाम युवक को घोड़ी पर चढ़ाकर उनके घरों के पास से ले जाया गया तो उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

यह वाकया जयपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर अजमेर जिले के साराधना कस्बे के पास के एक गांव में हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शादी की शाम दूल्हा हिम्मत सिंह भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए घोड़ी पर चढ़कर मंदिर जाने वाला था। इस रस्म को 'निकासी' कहा जाता है।"

उन्होंने बताया कि ऊंची जाति के लोगों को जब पता चला कि दलित युवक घोड़ी पर चढ़कर उनके घरों के पास से गुजरने वाला है, तब वे हिम्मत सिंह के घर के पास जुटने लगे। दूल्हे के परिजनों और ऊंची जाति के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। दूल्हे के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

युवक उसके परिजनों ने पुलिस की सुरक्षा में रस्म पूरी की। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.