26 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

शर्म करो, लड़की की नग्न तस्वीरें खींचते पकड़ते गए जवान

28 सितंबर 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

जमशेदपुर। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के लिए स्थापित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप के दो जवानों को कथित तौर पर एक स्थानीय लड़की की नग्न तस्वीर उतारने के मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया।

ज्ञातव्य है कि उक्त घटना के विरोध में बुधवार को स्थानीय लोगों ने कैंप के बोर्ड को जला दिया था और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था। सीआरपीएफ जवानों के साथ झड़प में कुछ ग्रामीण घायल भी हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने यहां पत्रकारों को बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपी जवानों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जवानों ने एक स्थानीय युवती को नंगा कर उसकी तस्वीरें मोबाइल फोन में उतार ली थीं।

उधर आरोपी जवानों का कहना है कि उक्त युवती किसी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी और उन्होंने उन्हें भगा दिया था जिससे नाराज होकर उन पर आरोप लगाए गए हैं। झा ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। ज्ञातव्य है कि ग्रामीणों ने बनालोपा स्थित सीआरपीएफ की 193 बटालियन के उक्त कैंप को वहां से तत्काल हटाने की भी मांग की है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

26 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.