24 सितम्बर 2012
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
आज देश में क्राइम की एक के बाद एक घटती वारदातों से सनसनी फैलती रही। एक तरफ, यूपी में 12 साल के एक बच्चे को कातिल बनने में मजबूर होना पड़ा, जब एक शख्स उसकी मां को छेड़ रहा था, तो दूसरी तरफ, ओडिशा में पुलिस हिरासत में एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। एमपी में एक नाबालिग की ना सिर्फ इज्जत लूटी गई, बल्कि उसका MMS भी बना दिया गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को 12 साल के बच्चे ने मां के साथ छेड़छाड़ करने वाले शख्स को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोला खेड़ा इलाके के एक मंदिर में रहने वाला कमल किशोर तिवारी पड़ोस की दुकान में दूध खरीदने पहुंचा। दुकान में दुकानदार राम आसरे की पत्नी साधना मौजूद थी। सौदा लेते समय कमल किशोर ने उस पर छींटाकशी की।
नाबालिग का किया रेप, बड़ी के मोबाइल पर बनाया MMS
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोर मचाने पर कमल किशोर ने साधना का मुंह दबाने का प्रयास किया। इसी दौरान साधना का 12 साल का बेटा प्रवीण (बदला नाम) दुकान में पहुंचा। अपनी मां के साथ बदसलूकी से गुस्साए प्रवीण ने घर में रखी पिता की लाइसेंसी बंदूक से कमल किशोर को गोली मार दी। लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के.चतुर्वेदी ने संवाददाताओं को बताया कि कमल किशोर को पेट में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। चतुर्वेदी ने कहा कि गोली चलाने वाले बच्चे को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
ओडिशा के कोरापुट जिले में इस महीने की शुरुआत में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने अधिकारियों से दो सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
मोहम्मद ने लड़कियों को पान खिलाया, पंचायत ने गंजा किया
आयोग में इस मामले की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता एवं वकील विश्वप्रिय कानूनगो ने दर्ज कराई थी। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 500 किलोमीटर दूर कोरापुट के नारायणपटना इलाके में एक महिला सहित सात लोगों को नक्सलियों से उनके कथित सम्बंध को लेकर चार सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था।
कानूनगो ने कहा कि कानून में यह प्रावधान है कि किसी आरोपी को पुलिस गिरफ्तारी के 24 घंटों के अंदर अदालत में पेश करे लेकिन कानून की अवहेलना करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के दो दिन बाद एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस हिरासत के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
मां की इज्जत पर हाथ डाला तो 12 साल के बेटे ने ठोक डाला
उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में स्थानीय समाचारपत्रों से पता चला। उन्होंने शनिवार को राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर आयोग ने कोरापुट के पुलिस अधीक्षक को इस मामले पर दो सप्ताह के अंदर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
कानूनगो ने कहा, "मैंने आयोग से इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने और दोषी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा पीड़ित महिला को 10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर मुहैया कराए जाएं।"
मध्यप्रदेश में बडवानी जिला पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसका एम एम एस बनाने के आरोप में दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 17 साल की लड़की की शिकायत पर बडवानी के भारुड मोहल्ले के जावेद और राजपुर के विकास परमार के विरुद्ध अपहरण बलात्कार, धमकाने, अनुसूचित जाति व सूचना व प्रौद्योगिकी कानून के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जावेद फिलहाल एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है जबकि विकास की तलाश की जा रही है।
मेरठः बीवी के थे अवैध संबंध, पति ने दोनों की हत्या की
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पिछले साल पीड़िता और उसकी बहन का अपहरण किया था। विकास ने कथित तौर पर छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया और जावेद ने बड़ी बहन के मोबाइल से उसका एम एम एस बनाया। दोनों ने क्लिप को अपने-अपने मोबाईलों में डाउनलोड कर दोनों बहनों को इस बात को किसी से न कहने के लिए धमकाया। उन्होंने धमकी दी कि ऐसा करने पर वे एम.एम.एस को इन्टरनेट पर अपलोड कर देंगे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पहले दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और बड़ी बहन ने उक्त घटना अपने परिवार को बताई और मामला पुलिस के सामने आया।
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में रविवार रात एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि रसूलपुर गांव निवासी नरेश की पत्नी मेनका (32) और गांव के ही आकाश (21) नामक युवक के साथ अवैध संबंध थे। इन संबंधों के चलते नरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की पीट पीटकर हत्या कर दी।
हिसारः दलित लड़की के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप
घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
जबलपुर में तेज आवाज में संगीत बजाने से मना करने पर एक महिला की जान पर बन आई है। एक परिवार की महिलाओं ने विरोध करने वाली महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोरा बाजार इलाके के कजरवारा की गीता रजक ने दो दिन पहले गणेश प्रतिमा स्थल पर तेज आवाज में गीत संगीत बजाने पर आपत्ति दर्ज कराई। इस पर आयोजन स्थल पर मौजूद युवक से उसका विवाद भी हुआ। बाद में यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने युवक को समझाया।
हिंदू मंदिरों में मौत का तांडव, प्रशासन पर सवाल?
पुलिस के समझाने के बाद रविवार की सुबह गीता नल पर पानी भर रही थी तभी चार महिलाओं व एक युवक ने मिलकर उस पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी। गीता को गंभीर हालत में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोरा बाजार थाने के सहायक उपनिरीक्षक अंकुश सिंह के मुताबिक गीता के बयान के आधार पर चार महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- नक्सली हमले से तिलमिलाई कांग्रेस की मांग, छत्तीसगढ़ सरकार बर्खास्त करो
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- पिछले 1 साल में बड़ी नक्सली वारदातों से जुड़ी खबरें
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- ‘चुम्बन देवता’ खूंखार फीवर की गिरफ्त में
- ‘बर्फी’ पहुंची शंघाई फिल्म फेस्टिवल में
- प्रियंका के लुक से भंसाली को क्या प्रोब्लम है?
- ‘ऑनलाइन बैंकिंग’ तो नहीं करते, लग सकती है चपत!
- वीकेंड मैगजीन: क्रिकेट, सट्टेबाजी, BCCI, बॉलीवुड और हजारों करोड़ का काला कारोबार
- वीकेंड मैगजीन: IPL Spot Fixing, विंदू, बॉलीवुड और बदनामी!
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- आईपीएल फाइनल में दौड़ेगी शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’!
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











