09 जनवरी 2013
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
पाकिस्तान के सैनिकों ने पहले जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर दो भारतीय जवानों को मौत के घाट उतार दिया और फिर भारत की ओर से दर्ज कराए गए विरोध को सिरे से खारिज करते हुए पूरी मामले को प्रोपेगेंडा यानी झूठ का पुलिंदा करार दे दिया। पाकिस्तान की सेना से लेकर विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार तक सभी चोरी और सीनाजोरी कर रहे हैं। इससे पहले भारत दौरे पर पाक के गृह मंत्री रहमान मलिक ने भी बेशर्मी की हदें पार कर दी थीं, लेकिन भारत है कि इनकी हरकतों को नजरअंदाज करता आ रहा है। आइए जानते हैं हाल में पाकिस्तान की ओर से कैसे कैसे विवादित बयान आए?
पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार: पुंछ सेक्टर के मेंढर में भारतीय जवानों की मौत पर पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा कि भारतीयों सैनिकों की मौत उनकी सीमा के भीतर हुई है, इसलिए भारत सरकार इसकी जांच कराए। खार ने कहा कि पाकिस्तान बदले की कार्रवाई में विश्वास नहीं करता है।
पाक सैन्य अधिकारी की बेशर्मी: पाकिस्तान के सैनिकों ने पहले जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर दो भारतीय जवानों को मौत के घाट उतार दिया और फिर भारत की ओर से दर्ज कराए गए विरोध को सिरे से खारिज करते हुए पूरी मामले को प्रोपेगेंडा यानी झूठ का पुलिंदा करार दे दिया। पाकिस्तानी सेना के अधिकारी ने एलओसी पर भारतीय जवानों की हत्या पर कुछ नहीं कहा उल्टा भारतीय सेना पर आरोपी मढ़ दिया उन्होंने रविवार को रेड के दौरान एक पाकिस्तानी सैनिक की हत्या कर दी और दूसरे को घायल कर दिया। मंगलवार को पुंछ सेक्टर के मेंढर में पाकिस्तानी सैनिकों ने दो भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। एक जवान का शव तो क्षत विक्षत हालत में मिला। पाकिस्तानी सैनिक भारतीय जवान का सिर काटकर ले गए।
सौरभ कालिया पर विवादास्पद बयान : दिल्ली पहुंचते ही रहमान मलिक ने बयान दिया कि उन्हें करगिल में शहीद हुए कैप्टन सौरभ कालिया की मौत कैसे हुई, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कालिया की मौत खराब मौसम की वजह से हुई हो। इस बयान पर मचे हंगामे के बाद उन्होंने सफाई दे दी।
बाबरी विध्वंस से मुंबई हमले की तुलना : इसके बाद रहमान मलिक ने मुंबई हमले की तुलना बाबरी ढांचा गिराने से कर दी। उन्होंने बयान दे दिया कि मुंबई हमले, समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट और बाबरी विध्वंस जैसी घटनाएं विश्वास बहाली बाधक बनती हैं। इस बयान पर भी हंगामा हुआ और उन्हें सफाई देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
हाफिज सईद से पल्ला झाड़ा : हाफिज सईद पर पाक गृहमंत्री ने ये बयान दे दिया कि सईद के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है, इसीलिए उसे सजा नही दी जा सकती। उन्होंने भारत से और सबूत मुहैया कराने की मांग कर दी।
अबु जिंदाल को बताया भारतीय एजेंट : मुंबई हमले के साजिशकर्ता अबु जिंदाल पर भी मलिक ने विवादों भरा बयान दिया। मलिक ने ये कह दिया कि जिंदाल भारतीय इंटेलीजेंस से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि जिंदाल के बारे में उनके पास सबूत भी हैं जो उन्होंने खुद देखे हैं।
स्पेशल रिपोर्ट: जब भारतीय का सिर काटने पर मुशर्रफ ने दिया कश्मीरी को इनाम
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











