26 अक्टूबर 2012
एजेंसियां
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। मोहन दास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी को हर भारतवासी राष्ट्रपिता के रूप में जानता और मानता है। हम प्यार से उन्हें बापू भी कहते हैं, लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि हमारी भारत सरकार ऐसा नहीं मानती है। सरकार से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने जवाब दिया कि वह महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि देने में असमर्थ है, क्योंकि संविधान इसकी इजाजत नहीं देता।
छठी क्लास की छात्रा ने डाली थी RTI
दरअसल, लखनऊ की छठी क्लास की छात्रा एश्वर्या पाराशर ने RTI के तहत सरकार से उस दस्तावेज की कॉपी मांगी थी, जिसमें महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता घोषित किया गया था। इसके बाद उसे जवाब मिला कि ऐसा कोई दस्तावेज जारी नहीं किया गया। इसका मतलब यह हुआ कि भारत सरकार ने महात्मा को राष्ट्रपिता की उपाधि नहीं दी। इसके बाद एश्वर्या ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभ पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से महात्मा गांधी को राष्ट्रपति घोषित करने की अपील की, लेकिन उसे जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने अपनी मांग पर एक्शन के बारे में जानकारी मांगी तो गृह मंत्रालय ने उसे अपनी लाचारी जता दी।
आर्टिकल 18 (1) का हवाला दिया
गृह मंत्रालय ने एश्वर्या को बताया कि संविधान के तहत महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि न तो दी गई है और न ही आगे दी जा सकती है। गृह मंत्रालय ने लिखा, ‘संविधान के आर्टिकल 18 (1) के तहत केवल शैक्षणिक और सैन्य क्षेत्र में ही उपाधि दी सकती हैं। संविधान महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि देने की इजाजत नहीं दे सकता है।
पीएमओ, गृह मंत्रालय और फिर एनआईए गई RTI
एश्वर्या ने सबसे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय के सेंट्रल पब्लिक इन्फॉरमेशन ऑफिसर को RTI भेजी थी। पीएमओ ने यह मामला गृह मंत्रालय के पास भेज दिया। इसके बाद गृह मंत्रालय ने RTI नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया यानी एनआईए के पास भेज दी। एनआईए ने बताया कि उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है। दरअसल, एश्वर्या ने पहले उस दस्तावेज की कॉपी मांगी थी, जिसके जरिए महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई, लेकिन एनआईए से जब ये जवाब आया कि महात्मा गांधी को ऐसी उपाधि नहीं दी गई है तो उसने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि देने की मांग की। बाद में गृह मंत्रालय ने लिखा कि संविधान इसकी इजाजत नहीं देता।
म.गांधी जयंती: बापू को ‘राष्ट्रपिता’ क्यों कहा जाता है?
म.गांधी जयंती: आज़ादी के लिए गांधीजी के आंदोलन
एडिट पेज: माफ करना बापू, अब आप बस नोट और रोड पर ही हो!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
23 मई 2013
Nov 06, 2012
@SanjAy singh - salute 2 u brother ...
Arron Garg Bathinda
Oct 30, 2012
सही बात है. सब लोग जानते हैं की नेहरू वंश को गुजराती के प्रति कितनी नफ़रत है !गाँधीजी,सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोरारजी देसाई और नरेंद्र मोदी उसका उदाहरण हैं!
D.G.PATEL U.S.A.
Oct 30, 2012
सही बात है! सब लोग जानते है, नहेरू वंश को गुजराती से कितनी नफ़रत है . गाँधीजी,सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोरारजी देसाई और नरेंद्र मोदी, सभी गुजराती हैं!
D.G.PATEL U.S.A.
Oct 30, 2012
सही बात है! सब लोग जानते है, नहेरू वंश को गुजराती से कितनी नफ़रत है . गाँधीजी,सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोरारजी देसाई और नरेंद्र मोदी, सभी गुजराती हैं!
D.G.PATEL U.S.A.
Oct 29, 2012
जब महात्मा को रास्ट्र पिता की उपाधि नही दी जा सकती तो गाँधी की उपाधि नेहरू परिवार क्यों ब्याबहार करता है / उसकी के नाम पर नोट पर क्यों गाँधी जी अंकित है / क्यों बिदेश से आने वाले समधी पर मालारपण करते है / जब गाँधी जी को पिता मानने से ही सरकार इनकार करती है तो फिर बचा क्या है सरकार के पास / सिर्फ़ आदर्श जो गाँधी जी ने दिखाए थे
A.K.Bhadani Gaya
Oct 27, 2012
हाँ अब यही दिन देखने के लिए लिए बचा था यानी हम अपने आने वाली पीढ़ी को गर्व से कह सकेंगे महात्मा गाँधी के त्याग और बलिदान सब झुटे थे आख़िर हमारी सरकार को हो क्या गया है
saurav kumar roy bangalore
Oct 27, 2012
Jee ha bilkul sahe kaha mahatma jee ko rastrapita ke updhe nahe de ja sakte. Ek kaam karo soniya jee, rahul jee, barda saheb ko ye updhi de do. Nahe to aur bhi mahan saksiyet hai hamare desh may un ko he de do.. ... Jaisy saradpawar, kanimojhe, a. Raja, kalmadi, , digvijay singh, jaiprakash jaiswal.
Rakesh Kr. Sinha Siliguri
Oct 27, 2012
कॉंग्रेस सरकार ने पिछले 60 सालो मे देश मे पहला सही काम किया इस टाइप का निर्णय लेकर / मेरी तरफ़ से बहुत बहुत धन्यवाद / आज इस देश मे जितनी भी समस्या हे उसमे 80 प्रतिशत गाँधी की देन हे. आज इस देश का पहला प्रधानमंत्री यदि श्री पटेल साहेब होता, (नेहरू की जगह) तो इस देश की किस्मत बहुत अच्छी होती / आज इस देश को एक विदेशी (सोनिया) के हातो इतना मजबूर होकर इस देश का कबाड़ा नही होता/
Sanjay Singh kanpur
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











