23 मई 2012
रानी अब्बक्का गश्ती नौका तटरक्षक बल में शामिल
24 जनवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


चेन्नई।
नई उन्नत गश्ती नौका (सीजी रानी अब्बक्का) को आज भारतीय तटरक्षक बल के पूर्वी क्षेत्र के बेड़े में शामिल किया गया।

इस अवसर पर बल के महानिरीक्षक एस. पी. शर्मा भी मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि इस जहाज में उन्नत उपकरण लगाये गये हैं, जिससे खोज एवं बचाव कार्यों में तेजी आयेगी।

पुर्तगालियों के खिलाफ लोहा लेने वाली तमिलनाडु की चर्चित रानी अब्बक्का रानी या अब्बक्का महादेवी के नाम पर इस 51 मीटर लंबी नौका का नामकरण किया गया है।

इस जहाज पर पांच अधिकारियों और 34 तटरक्षकों की तैनाती की गयी है।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि हाल ही में तटरक्षक के तीन जहाजों को सेवा से हटाया गया था और साथ ही नये जहाजों को बेड़े में शामिल करने की घोषणा भी की गयी थी। ‘रानी अब्बक्का’ को बेड़े में शामिल करना इसी दिशा में पहला कदम है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.