10 नवम्बर 2011
वार्ता
बीजिंग। चीन के रक्षा मंत्रालय ने इन खबरों का खण्डन किया है कि चीन और पाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत पर दवाब बढ़ाने के लिये है। उसने स्पष्ट किया है कि यह आतंकवाद निरोधक कार्रवाई का अभ्यास है जो किसी तीसरे देश के विरुद्ध नहीं है।
चीन के सरकारी अखबार ‘चाइना डेली’ के साथ रक्षा मंत्रालय के सूचना कार्यालय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि चीन और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच आदान-प्रदान की वार्षिक परंपरा के तहत दोनों सेनाएं ‘मैत्री वर्ष 2011’ में इस्लामाबाद के निकट आतंकवाद निरोधक सैन्य अभ्यास करेंगी।
राजस्थान सीमा पर चीन-पाक कर रहे हैं युद्धाभ्यास
चीनी रक्षा मंत्रालय के सूचना कार्यालय ने इस अभ्यास को दोनो सेनाओं के बीच इस वर्ष का पहला संयुक्त अभ्यास बताया है, जबकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में इसे दूसरा जमीनी संयुक्त सैन्याभ्यास बताया था। चीनी रक्षा विभाग के अनुसार इसका मकसद दोनो सेनाओं की गैरपारंपरिक सुरक्षा खतरों से निपटने और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की क्षमता बढ़ाना है।
मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस संयुक्त सैन्याभ्यास के अन्तर्गत सीमा पार पाकिस्तान के रहीमयार खान, इस्लामाबाद, बिजनौट आदि इलाकों में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी मरुस्थलीय युद्ध कौशल का अभ्यास करेगी। इसमें पाकिस्तान की 2 कोर और मुल्तान की 5 कोर के सैनिक हिस्सा लेंगे। जबकि चीनी सेना की इंफैंट्री इंजीनियर एंड आर्मड रेजीमेंट हिस्सा लेगी।
‘सुदर्शन शक्ति’ के जवाब में पाक भी करेगा युद्धाभ्यास
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले चीनी नौसेना ने कराची में मार्च अप्रैल में पाकिस्तानी नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास किया था। इसके बाद अगस्त में जैसलमेर-बीकानेर की सीमा के पार पाकिस्तान चीन सयुंक्त युद्धाभ्यास हुआ था जिसे ‘जिये चाईना’ नाम दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तान का छोटे स्तर का युद्धाभ्यास 23 अक्टूबर से राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्र के सामने पहले से ही चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार इस वजह से उस इलाके में सैन्य आवाजाही काफी बढ़ गयी है, बख्तर बंद गाड़ियों और टैंकों की गतिविधियां भी बढ़ी हुई हैं। साथ सेना की टुकड़ियां भी इधर-उधर हो रही हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.