14 दिसंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव व प्रतीक यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की सीबीआई जांच होगी। सुप्रीम कोर्ट ने जांच के आदेश को चुनौती देने वाली मुलायम सिंह की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने मुलायम की बहू डिंपल यादव को राहत दे दी है। उनके खिलाफ इस मामले में अब कोई जांच नहीं होगी।
समाजवाद का झंडा उठाकर राजनीति की ऊंचाइयां नापने वाले मुलायम सिंह यादव की कमाई का हिसाब-किताब होगा। 1977 में उनके पास सिर्फ 77 हजार रुपये की संपत्ति थी जो 2005 में बढ़कर 100 करोड़ हो गई। 2007 में ये मामला सामने आने पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को मुलायम सिंह यादव, उनके दो बेटों अखिलेश और प्रतीक यादव और बहू डिंपल यादव की आय की जांच के आदेश दिए थे।
जांच हो ही रही थी कि मुलायम सिंह ने आदेश को चुनौती देते हुए दावा किया कि सीबीआई जांच का आदेश देने का अधिकार सिर्फ सरकार को है, कोर्ट को नहीं। लेकिन गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के खिलाफ सीबीआई अपनी जांच जारी रख सकती है लेकिन डिंपल यादव के खिलाफ जांच को रद्द किया जाता है।
कोर्ट की ओर से सीबीआई से कहा गया वो प्राथमिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करे। सीबीआई को अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को देने की ज़रूरत नहीं है। जाहिर है, ये आदेश मुलायम सिंह और उनके मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव के लिए झटका है। लेकिन उन्होंने अदालत पर भरोसा जताया है।
सीबीआई सुप्रीम कोर्ट को पहले ही बता चुकी है उसके पास मुलायम सिंह और उनके परिवार के खिलाफ काफी सबूत हैं। ऐसे में वो एफआईआर दर्ज करके निचली अदालत में कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकती है। हालांकि याचिकाकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी को सीबीआई की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं है।
चतुर्वेदी का कहना है कि सीबीआई मनमोहन सिंह सरकार के हाथ में है। चतुर्वेदी के इस शक में दम भी है। अब तक के अनुभव बताते हैं कि मुलायम सिंह और केंद्र के रिश्तों में उतार-चढ़ाव के साथ सीबीआई भी रंग बदलती रही है। यहां तक कि वो सुप्रीम कोर्ट में जांच को वापस लेने की अर्जी भी लगा चुकी है। लेकिन कोर्ट की फटकार के बाद उसे जांच जारी रखने पर मजबूर होना पड़ा।
देखें, संसद में ऐसे घुसे आतंकवादी, निशाने पर नेता ‘लाइव’
अलविदा 2012: मैजिकल M-मोदी, मनमोहन, माया, माही ने बटोरीं सुर्खियां!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











