आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। साल 2014 के पहले होने जा रहे सबसे बड़े कैबिनेट फैरबदल की तैयारी शुरू हो चुकी है। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर इसी सिलसिले में अहम बैठक बुलाई गई है जिसमें सोनिया पार्टी के तमाम नेताओं के साथ साथ सहयोगियों के साथ भी इस पर बात कर रही हैं। बता दें कि टीएमसी के मुकुल रॉय की विदाई के बाद सीपी जोशी को पहले ही रेलवे का अतिरिक्त भार दे दिया गया है लेकिन अब यूपीए मंत्रीमंडल से कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इनमें सुबोधकांत सहाय का नाम भी लिया जा रहा है।
ममता: हां, काट नहीं सकती, पर फुफकारूंगी जरूर
माना जा रहा है कि पुराने लोगों को भी फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इस मंत्रिमंडल में 15 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है जिसमें मनीष तिवारी, तारिक अनवर, फिल्म स्टार चिरंजीवी का भी नाम है। जिनमें अगाथा संगमा के स्थान पर एनसीपी का कोटा भरने के लिए तारिक अनवर के नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आगामी 28 सितंबर को कैबिनेट में फेरबदल होना तय है।
राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल से कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य और दीपा दासमुंशी, महाराष्ट्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरुदास कामत और विलासराव मुठेमवार, आईपीएल विवाद के बाद 2009 में कैबिनेट से बाहर किए गए केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरुर, राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी को पद दिया जा सकता है।
ममता का गुस्सा, मुलायम का समर्थन, मनमोहन की सफाई
कैबिनेट फेरबदल में जिन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है उनमें कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले के बाद घेरे में आए सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रपति चुनाव में पिता पीए संगमा के एनसीपी से अलग होने पर उनका साथ दे चुकीं अगाथा संगमा शामिल हैं। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल के भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। इसके साथ ही मुकुल वासनिक, बेनी प्रसाद वर्मा पर भी गाज गिर सकती है।
ममता गईं तो क्या, मुलायम थामे रहेंगे हाथ
प्रधानमंत्री ऐसे मंत्रियों का बोझ कम करने के पक्षधर बताए जा रहे हैं जिनके ऊपर एक से अधिक मंत्रालयों की जिम्मेदारी है। इनमें कपिल सिब्बल (मानव संसाधन विकास मंत्रालय, टेलीकॉम), वीरप्पा मोइली (पावर, कॉरपोरेट अफेयर्स), सलमान खुर्शीद (लॉ, जस्टिस और माइनॉरिटी अफेयर्स), आनंद शर्मा (कॉमर्स, टैक्सटाइल्स), व्यालर रवि (ओवरसीज अफेयर्स, साइंस एंड टैक्नोलॉजी, माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज), पवन बंसल (संसदीय कार्यमंत्री, जल संसाधन), सीपी जोशी (रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग) शामिल हैं।
आपकी राय: क्या मुलायम के ये सारे दांव जनता के लिए नहीं, सिर्फ पीएम बनने के लिए हैं?
‘न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें’ और ईमेल में पाएं सारी ख़बरें!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- चैट के दौरान झगड़ा, लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर देखता रह गया मंगेतर
- मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में बारिश की संभावना
- लंदन में आतंक! ब्रिटिश सैनिक सरेआम सिर काटा
- दिल्ली में चलेंगी गर्म हवाएं
- नौकरी से निकाला तो ड्राइवर ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा
- बिहार में विक्षिप्त व्यक्ति ने की परिजनों की हत्या
- सेंट पीटर्सबर्ग थियेटर में युवक ने लगाई फांसी
- पुलिसकर्मी ने पत्नी को गोली मार खुदकुशी की
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- बिहार में बारिश की संभावना
- सेंसेक्स 50 अंक लुढ़का, एलएंडटी 2% कमजोर
- लंदन में आतंक! ब्रिटिश सैनिक सरेआम सिर काटा
- दिल्ली में चलेंगी गर्म हवाएं
- प्रसिद्धि के दबाव से परेशान थीं डैनी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- स्पेलिंग ने परिवार के साथ मनाया 40वां जन्मदिन
- वेस्ट ने स्मिथ से किया स्टूडियो आने का आग्रह
- आज का हॉट गॉसिप: दीपिका के बच्चों के ‘बाप’ बनना चाहते हैं रणबीर!
- नौकरी से निकाला तो ड्राइवर ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












